अयोध्या में सड़क हादसे में SDM और नायब तहसीलदार घायल, बैठक कर जिला मुख्यालय से आ रहे थे वापस
अयोध्या में एक सड़क हादसे में एसडीएम और नायब तहसीलदार घायल हो गए। वे एक मीटिंग अटेंड करके जिला मुख्यालय से लौट रहे थे। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच कर रही है। अधिकारियों को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
-1763740980161.webp)
सड़क दुर्घटना में एसडीएम और नायब तहसीलदार घायल।
संवाद सूत्र, मिल्कीपुर (अयोध्या)। जिला मुख्यालय पर मीटिंग में शामिल होने जा रहे है उप जिलाधिकारी और नायब तहसीलदार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मुख्यालय जा रहे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रधानमंत्री के आगमन और को लेकर जिला मुख्यालय पर बैठक में उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार और नायब तहसीलदार रंजन वर्मा सरकारी वाहन से मुख्यालय जा रहे थे। रास्ते में बारुन पुल पर वाहन ओवरटेक करने के चक्कर में उनका वाहन डिवाइडर से टकरा गया।
एसडीएम, नायब तहसीलदार, चालक व दोनों अंगरक्षकों को चोटें आईं हैं। एसडीएम के सिर में चोट लगने से उनका सिटी स्कैन कराया जा रहा है। एक हाथ में फैक्चर की खबर है। वाहन चालक शिवनारायण को भी चोटें आई हैं।
उसी रास्ते से जिला मुख्यालय जा रहे विधायक रामचंद्र यादव ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। विधायक ने बताया कि सभी को खतरे से बाहर बताया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।