Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'श्रीराम एक धर्म नहीं देश की आत्मा', सपा प्रदेश सचिव ने कहा- मर्यादा पुरुषोत्तम दिखाते हैं आदर्श जीवन का मार्ग

    Updated: Sun, 19 Oct 2025 06:01 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ने कहा कि श्रीराम केवल एक धर्म नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम आदर्श जीवन जीने का रास्ता दिखाते हैं। उनका जीवन अनुकरणीय है और समाज को बेहतर बनाने के लिए प्रेरणा देता है।

    Hero Image

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मोहम्मद अली ने रामलीला समिति में लिया हिस्सा।

    संवाद सूत्र, शुजागंज (अयोध्या)। मीरापुर की श्रीराम लीला समिति के नौ दिनों तक विभिन्न प्रसंगों पर चले मंचन ने दर्शकों को बांधे रखा। श्रीराम की लीलाएं दर्शकों के लिए आस्था और संस्कार का जीवंत उदाहरण बनीं, जिसके साक्षी श्रद्धलु और ग्रामीण बने।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रथम दिन रामलीला का आरंभ ताड़का वध और राम-विश्वामित्र मिलन की सुंदर झांकियों के साथ हुआ। इसके बाद जनकपुरी आगमन, धनुष यज्ञ, राम-विवाह, वनगमन, सीता हरण, बालि वध, लंका दहन सहित अन्य प्रसंगों का सजीव मंचन हुआ।

    राम-रावण युद्ध और अहंकार पर सत्य की विजय का दृश्य दर्शकों के बीच रोमांच पैदा करता रहा। रामलीला में स्थानीय कलाकारों की अभिनय प्रतिभा और पारंपरिक वेशभूषा ने पुरातन भारतीय संस्कृति को चरितार्थ कर दिया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मोहम्मद अली ने रामलीला समिति के समस्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जो समाज को एकता, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
    उन्होंने कहा कि समिति ने इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। श्रीराम सिर्फ एक धर्म के नहीं, बल्कि पूरे देश की आत्मा हैं, जो मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में आदर्श जीवन का मार्ग दिखाते हैं।

    समिति प्रबंधक लक्ष्मण यादव, अध्यक्ष रामसमुझ यादव, सभासद प्रदीप यादव, सुखराम यादव का विशेष योगदान रहा। समापन अवसर पर राम राज्याभिषेक का दिव्य दृश्य मंचित हुआ, जिसके साथ ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठा।