अनुप्रिया पटेल का आपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष पर प्रहार, कहा - 'भारत विरोधी भाषा बोल रहे हैं'
Azamgarh news अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने आपरेशन सिंदूर पर विपक्ष की आलोचना की और कहा कि वे भारत विरोध की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की निंदा की और पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जिले में अपना दल के पदाधिकारियों व कायकर्ताओं को सहेजने पार्टी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल पहुंचीं तो सियासी तीर भी छोड़े। महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी पर कहा कि किसी भी हाल में महिलाओं पर टिप्पणीनहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने पार्टी स्तरीय चुनौतियों को लेकर भी विमर्श किया।
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आपरेशन सिंदूर पर लगातार विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर हमलावर दिखीं। विपक्ष भारत विरोधी ताकतों की भाषा बोलता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में जिस तरह से लगातार विपक्ष हमला बोल रहा है, वह ठीक नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने यह बातें हरिऔध कला केंद्र में अपने अभिनंदन समारोह के बाद प्रेस-प्रतिधिनियों से बीतचीत में कही।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जिले में इस दौरान कहा कि कहीं भी जायज मतदाताओं को वोट देने के अधिकार से वंचित नहीं रखना चाहिए और फर्जी मतदाताओं की वोटिंग रोकी जानी चाहिए लेकिन आज विपक्ष भारत विरोधी भाषा बोल रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार में लाल फीता शाही हावी है के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। उन्होंने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी हाल में महिलाओं पर टिप्पणी नहीं होनी चाहिए।
इसके साथ ही अधिकारियों की निरंकुशता के सवाल पर भी केंद्रीय मंत्री ने चुप्पी साधना ही बेहतर समझा। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन के कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की तैयारी में लग जाने का निर्देश दिया। कहा कि पंचायत चुनाव के माध्यम से पार्टी के छूटे कार्यकर्ताओं को मौका मिलता है। बहुत से ऐसे कार्यकर्ता होते है, जो विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाता है। यही कारण है कि उन्हें पंचायत चुनाव में ऐसे कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा, जो चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आजमगढ़ से हमारा पुराना रिश्ता है। इसी कारण संगठन को मजबूत करने और संगठन का विस्तारीकरण करने के लिए आज आई हूं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि से देश का किसान आज लाभांवित हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 से पहले सभी जिलों में बैठक की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। इस मौके पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भी थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।