Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा कार्यकर्ता ने आजमगढ़ में चाय के दुकानदार की पत्नी से की छेड़खानी, सि‍पाही को भी पीटा

    By Abhishek sharmaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 03 Nov 2025 02:40 PM (IST)

    आजमगढ़ में एक भाजपा कार्यकर्ता पर चाय विक्रेता की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। कार्यकर्ता ने मौके पर पहुंचे एक सिपाही के साथ भी मारपीट की। पुलिस आरोप‍ित पर कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच कर रही है। घटना से क्षेत्र में तनाव है।

    Hero Image

    सिपाही ने जब विरोध किया तो जिला पंचायत सदस्य और उनके समर्थकों ने उसकी पिटाई कर दी।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। महराजगंज कोतवाली परिसर स्थित फायर स्टेशन के बगल में स्थित एक चाय दुकानदार की पत्नी के साथ छेड़खानी कर रहे भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव ने छेड़खानी का विरोध करने पर वहां मौजूद सिपाही अभिषेक पांडेय को पीट दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिपाही को पीटने के लिए भाजपा कार्यकर्ता ने फोन करके अपने समर्थकों को भी बुला लिया और सबने मिलकर सिपाही को बुरी तरह से मारापीटा। सिपाही के शोर मचाने के बाद थाने से दौड़कर आए पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर मारपीट करने वाले भाजपा कार्यकर्ता फौजदार यादव और मोनू यादव को पकड़ लिया।

    छेड़खानी से पीड़ित महिला की शिकायत पर महराजगंज कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ता एवं एक अज्ञात के खिलाफ एवं सिपाही की तहरीर पर भाजपा कार्यकर्ता फौजदार यादव, मोनू यादव के खिलाफ नामजद एवं दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

    आरोप है कि महराजगंज विकास खंड के रुद्रपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता फौजदार यादव देर शाम नशे की हालत में फायर स्टेशन गेट के बगल स्थित चाय की दुकान पर मौजूद उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज एवं छेड़खानी कर रहे थे। इसी दौरान थाने पर तैनात पुलिसकर्मी अभिषेक पांडेय अपने दो वर्ष की बच्ची को दवा दिलाने के लिए उधर से गुजर रहे थे। सिपाही ने घटना का विरोध करते हुए आरोपित को फटकार लगाई तो यह उसे नागवार लगी।

    इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता सिपाही को गाली देने लगा और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। भाजपा कार्यकर्ता ने फोन करके अपने कुछ सहयोगियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता और उसके सहयोगियों ने सिपाही की जमकर पिटाई कर दी। सिपाही के शोर मचाने के बाद थाने से अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर दौड़कर आए और मारपीट करने वाले भाजपा कार्यकर्ता फौजदार यादव और मोनू यादव को पकड़ लिया।

    सिपाही के साथ मारपीट करने वाले दो अन्य लोग मौके से भाग गए। इस मामले में चाय दुकानदार की पत्नी की तहरीर पर आरोपित भाजपा कार्यकर्ता के साथ एक अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी और सिपाही अभिषेक पांडेय की तहरीर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव, मोनू यादव निवासी ग्राम गोपालपुर एवं दो अज्ञात के विरुद्ध मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, साक्ष्य मिलने पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    फौजदार यादव ब्लाक महराजगंज के रुद्रपुर क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। बाद में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उनके ऊपर महिला के साथ छेड़खानी और पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का जो आरोप लगा है, इस बारे में अभी पता नहीं है। पता करा रहे हैं अगर आरोप सही मिले तो तो उनके विरुद्ध पार्टी की तरफ से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    -

    ध्रुव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सदर।