Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बिहार में एनडीए बनाएगी सरकार, 2027 में सपा का यूपी से हो जाएगा सफाया : संजय सिंह गंगवार

    By Abhishek sharmaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Fri, 24 Oct 2025 05:42 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय सिंह गंगवार ने दावा किया है कि 2027 तक समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश से सफाया हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने विपक्षी दलों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और सरकार के विकास कार्यों की सराहना की।

    Hero Image

     गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री ने किया त्रिमूर्ति स्मृति उपवन का उद्घाटन।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी का यूपी से पूरी तरह सफाया हो जाएगा और बिहार में भी एनडीए सरकार बनाएगी। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसकी परवरिश ही घोटाले के पैसे से हुई हो, वह क्या नेतृत्व करेगा। बिहार प्रतिभाशाली युवाओं की धरती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा सरकार किसानों के साथ हर कदम पर खड़ी है। प्रदेश में योगी सरकार ने 2017 के बाद सबसे पहले फर्जी गन्ना किसानों के सट्टे बंद कराए और स्मार्ट गन्ना किसान योजना लागू की है। 

    नई तकनीक और वैज्ञानिक गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को सहफसली खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे लागत कम और उत्पादन अधिक हो रहा है। आजमगढ़ कोऑपरेटिव चीनी मिल पर किसानों का कोई बकाया नहीं है और सरकार किसानों की हर जायज मांग पर गंभीरता से विचार कर रही है।