Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में इलाज के लिए भर्ती बंदी जिला अस्पताल से फरार, गंभीर हालत में एक दिन पहले लाया गया था चिकित्‍सालय

    By Sudhir TiwariEdited By: Saurabh Chakravarty
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 08:25 PM (IST)

    आजमगढ़ जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती बंदी बुधवार को फरार हो गया। इसे एक दिन पहले गंभीर हालत में जेल से लाकर भर्ती कराया गया था। पुलिस की देखरेख में इसका इलाज चल रहा था। सीओ सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

    Hero Image
    आजमगढ़ जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती बंदी बुधवार को फरार होने के बाद तलाश में जुटी पुलिस।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती बंदी बुधवार को फरार हो गया। इसे एक दिन पहले गंभीर हालत में जेल से लाकर भर्ती कराया गया था। पुलिस की देखरेख में इसका इलाज चल रहा था। सीओ सदर शक्ति मोहन अवस्थी अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस ने फरार बंदी के घर पर छापेमारी भी की, लेकिन हाथ नहीं लगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रौनापार थाना के तुरकौली निवासी सूरज कुमार (20) को पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह जिला कारागार में बंद था। मंगलवार की शाम को उसकी तबीयत खराब होने पर जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस लाइन के दो सिपाहियों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था।

    बुधवार की दोपहर बाद वह अचानक जवानों को चकमा देकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद जवानों ने सूचना कंट्रोल रूम व उच्चाधिकारियों को दी। शहर कोतवाल शशि चंद्र चौधरी समेत शहर के चौकी प्रभारी पहुंचकर छानबीन जुट गए। पुलिस उसके गांव व घर में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया। सीओ सदर शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लापरवाह जवानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।जेलर विकास कटियार ने बताया कि बंदी की तबीयत ज्यादा खराब होने पर भर्ती कराया गया था।

    बंदी की निगरानी में लगे चार सिपाहियों पर मुकदमा

    आजमगढ़ जिला अस्पताल से इलाज के दौरान फरार बंदी की निगरानी में लगे चार सिपाहियों व बंदी सूरज के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि बंदी की निगरानी के लिए पुलिस लाइन से सिपाही नंद लाल, सुधीर, बृजेश यादव व जितेंद्र सोनकर काे लगाया गया था।प्रथम दृष्टया इन चारों की लापरवाही जांच में आई है। फरार बंदी की तलाश की जा रही है।