Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Badaun Police Encounter: रातरानी हत्याकांड का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 10:35 AM (IST)

    बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में रातरानी हत्याकांड के आरोपी धीरेंद्र यादव को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। धीरेंद्र पर 70 वर्षीय रातरानी की गला रेतकर हत्या करने और जेवर लूटने का आरोप है। पुलिस ने उसे जंगल में घेर लिया था जिसके बाद मुठभेड़ हुई।

    Hero Image
    बदायूं पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया हत्यारोपित।

    जागरण संवाददाता, बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में रातरानी हत्याकांड में शामिल आरोपित धीरेंद्र यादव को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। उसको पैर में गोली लगी है, जिससे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर दिया गया है।

    सोमवार रात इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मोहसनपुर 70 वर्षीय रातरानी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने घर में अकेली सो रही थी। आरोपित उनके घर में घुस आया और उनकी हत्या कर दी, उनके जेवर लूट कर ले गया। तब से आरोपित इधर-उधर जंगल में छिपता घूम रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस की गोली लगने से घायल

    पुलिस ने रात उसे घेर लिया और मुठभेड़ में उसको पैर में गोली लगी। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। उसने ही रातरानी की गला रेतकर हत्या की थी। 

    ये था घटनाक्रम

    इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मोहसनपुर में सोमवार रात लूट के बाद दारोगा की बुजुर्ग मां की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गांव मोहसनपुर निवासी 70 वर्षीय रातरानी पत्नी कुबेर सिंह अकेली घर पर रहती थी। उनका इकलौता बेटा मनवीर सिंह पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर है। वह इस समय हापुड़ जिले में बहादुरगढ़ चौकी पर तैनात है।

    बरामदे में चारपाई पर रातरानी का खून से लथपथ शव पड़ा था

    बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे जब वह घर से बाहर नहीं आई तो आसपास के लोगों को चिंता हुई। लोगों की सूचना पर उनके देवर नंदराम वहां आ गए। उन्होंने छठ के माध्यम से कुछ लड़कों को घर में घुसाया। वहां देखा तो घर के बरामदे में चारपाई पर रातरानी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उनके घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था।

    ये भी पढ़ेंः Badaun News: सुबह नहीं खुले घर के दरवाजे, परेशान हुए सभी; अंदर देखा तो खून थे लथपथ पड़ी थी दारोगा की मां की लाश