Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Badaun Tiranga Yatra: मां गंगा की लहरों पर गूंजे वन्दे मातरम् के जयकारे, हर घर तिरंगा अभियान के साथ निकाली यात्रा

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 12:05 PM (IST)

    बदायूं जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत 30 मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकालीं। कछला गंगा घाट पर जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने नाव में तिरंगा फहराया। बिल्सी दहगवां सहसवान इस्लामनगर और कछला में भी यात्राएं आयोजित की गईं जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने देशभक्ति के साथ भाग लिया और भारत माता की जय के नारे लगाए।

    Hero Image
    कछला में गंगा नदी में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व अन्य। जागरण

    जागरण संवाददाता, बदायूं। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बदायूं जनपद के 30 मंडल स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता के नेतृत्व में कछला गंगा घाट पर यात्रा निकाली गई। उन्होंने पर नाव में सवार होकर तिरंगा फहराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पार्टी के निर्देशनुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा आने वाली पीढियों के लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र बनेगी। उन्होंने कहा 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका पर प्रदर्शनी, संगोष्ठी और मौन जुलूस का आयोजन क्लब में भारतीय जनता पार्टी करेगी।

    इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, चेयरमैन जगदीश लौनिया, अजय तोमर, मोहित तोमर, नवनीत शाक्य, आनंद मिश्रा, मुनीश राघव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं शहर में वीरांगना चाैक से भामाशाह चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने किया। यात्रा में बढ़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। महिलाओं ने भी इसमें सहभागिता की। यात्रा में महिला मोर्चा की बृजक्षेत्र की क्षेत्रीय रजनी मिश्रा ने भी प्रतिभाग किया। यात्रा भागाशाह चौक पर आकर संपन्न हो गई।

    बिल्सी में तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

    बिल्सी नगर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर नगर का भ्रमण करते हुए नगर पालिका पहुंची। जिसमें मुख्य बाजार में भाजपा नेता राकेश माहेश्वरी द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।

    तिरंगा यात्रा सम्राट अशोक चौक पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर द्वारा अंबेडकर पार्क पर साफ सफाई अभियान चलाकर एवं बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा सामुदायिक कार्यक्रम के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता का प्रतीक भी बनी।

    भाजपा नेता दीपक चौहान, कार्यक्रम संयोजक राहुल वार्ष्णेय, भाजपा नेत्री ममता शाक्य, विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा, विकास माहेश्वरी, निखिल सक्सेना, गगन राठी मौजूद रहे।