Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    3 लाख महिलाओं का वोट खतरे में! 2003 की मायके की जानकारी न देने पर कट सकता है नाम, नोटिस से बचें

    Updated: Tue, 09 Dec 2025 01:30 AM (IST)

    बदायूं में लगभग 3 लाख महिलाओं को नोटिस जारी करने की तैयारी है, क्योंकि उनके वोटर आईडी में उनके मायके का ब्यौरा अपडेट नहीं है। इन महिलाओं को सिर्फ 2 दि ...और पढ़ें

    Hero Image

    एसआइआर की जानकारी भरते बीएलओ

    जागरण संवाददाता, बदायूं। मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान यानि एसआइआर का कार्य अब अंतिम चरण में है। गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर है। लेकिन अब तक 98.43 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। इतने कार्य को ही पूरा माना जा रहा है। लेकिन इस दौरान जो गणना प्रपत्र प्राप्त हुए उसमें पाया गया कि लगभग हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 हजार महिलाएं, यानि करीब तीन लाख महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अपने मायके यानि 2003 की सूची से अपने माता पिता की जानकारी गणना प्रपत्र में नहीं भरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसी महिलाओं के पास दो दिन का मौका है। वह अगर अपने मायके संपर्क कर गांव का नाम, बूथ संख्या, भाग संख्या के साथ माता पिता, दादा-दादी की जानकारी दे देंगी तो उनका गणना प्रपत्र पूरा हाे जाएगा। अन्यथा की स्थिति में उनके पास नोटिस भेजा जाएगा और उन्हें आगे की प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इस प्रक्रिया से बचने के लिए जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपने बीएलओ को उपलबध करानी होगी।

    मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण अभियान यानि एसआइआ का कार्य चार नवंबर से शुरू हुआ था। इसमें जिले के सभी मतदाताओं को एसआइआर फार्म यानि गणना प्रपत्र दिए गए। इन सभी गणन प्रपत्र को मतदाताओं को भरकर जमा करने थे। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से पहले चार दिसंबर की तारीख नियत की गई थी। लेकिन बाद में यह तारीख 11 दिसंबर कर दी गई।

    एसआइआर के लिए अब मात्र दो दिन का ही समय शेष बचा है।मंगलवार और बुधवार को सभी बीएलओ अपने गणना प्रपत्र को फाइनल कर संबंधित तहसील में जमा करा देंगें। बता दें कि जिले में 24,18,408 मतदाता अब तक थे। इनका ही पुनरीक्षण किया जा रहा था। इन सभी को संबधित बीएलओ ने गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया था। इनमें से अब तक 18,95,217 गणना प्रपत्र भरकर प्राप्त कर लिए गए हैं।

    इसके लिए पूरे जिले में बूथ के हिसाब से 2580 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। एसआइआर के करीब एक माह पांच दिन के अभियान में बीएलओ ने 80 हजार से अधिक मृतक मतदाताओं को चिन्हित किया है। वहीं करीब 40 हजार से अधिक ऐसे मतदाता मिले हैं, जिनके वोट दो से अधिक जगह बने हुए थे।

    इसके अलावा 1.71 लाख मतदाता जिले से पूरी तरह से विस्थापित यानि दूसरी जगह जाकर बस गए हैं, को चिन्हित किया गया है। गणना प्रपत्रों के वापस आ जाने के बाद जब इनको देखा गया तो पाया गया कि सबसे ज्यादा महिलाएं हैं, जिन्होंने अपनी 2003 की जानकारी को नहीं भरा है। इसमें भी नवविवाहित महिला मतदाता सबसे अधिक हैं।

    एसडीएम मोहित कुमार ने बताया कि महिलाओं को अपनी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए दो दिन का मौका है। अगर दो दिन में यह लोग अपनी 2003 की जानकारी नहीं देती हैं तो उनके लिए नोटिस जारी किया जाएगा।

    एसआइआर से संबंधित आंकड़े

    24,18,408 जिले में कुल मतदाता
    2,580 एसआइआर में लगे बीएलओ
    18,95,217 गणना प्रपत्र भरकर प्राप्त कर लिए
    80,859 मृतक चिन्हित हो चुके हैं
    40,348 डुप्लीकेट वोटर चिन्हित हो चुके हैं
    1,68,250 अनुपस्थित मिले वोटर
    1,71,864 विस्थापित मतदाता चिन्हित

     

    यह भी पढ़ें- 87% काम में 'जीरो टेंशन', सिर्फ सहयोग! इस ज‍िले ने देश को दिया SIR सफलता का नया पाठ