Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Badaun News: ई रिक्शा से टकराई बाइक, महिला की मौत, दाे लोग घायल

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 12:49 PM (IST)

    बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में लक्ष्मीपुर गांव के पास एक तेज़ रफ़्तार बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार हाजरा खान नामक एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

    Hero Image
    Badaun News: ई रिक्शा से टकराई बाइक, महिला की मौत, दाे लोग घायल

    जागरण संवाददाता, बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में लक्ष्मीपुर गांव के नजदीक सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक ई रिक्शा से टकरा गई, जिससे ई रिक्शा में सवार एक महिला की मृत्यु हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोतवाली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर निवासी 60 वर्षीय हाजरा खान पत्नी कल्लू सोमवार सुबह करीब 10:00 ई-रिक्शा में सवार होकर गूलर गांव जा रही थी। ई-रिक्शा में चार लोग सवार थे। 

    बताया जा रहा है कि यह रिक्शा लक्ष्मीपुर गांव के नजदीक पहुंचा था। तभी तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिस महिला ई रिक्शा से नीचे गिर गई और उसकी मृत्यु हो गई। इसमें दो लोग घायल भी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

    comedy show banner
    comedy show banner