Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gas Geyser Accident: बाथरूम में मृत मिली किशाेरी, गैस गीजर लीक होने से मौत की आशंका, इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 11:52 AM (IST)

    Badaun News In Hindi चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्वजन से बात की गई तो उन्होंने गैस गीजर के कारण मेधा की मृत्यु होना बताया। गीजर से या तो गैस लीक हुई या वेंटीलेशन न मिलने के कारण आक्सीजन की कमी और कार्बन मोनो आक्साइड बनने के चलते मृत्यु होने की आंशका भी जताई जा रही है।

    Hero Image
    मृत मिली किशोरी, गैस गीजर से हादसे की आशंका। मेधा का फाइल फोटो। स्रोत स्वजन

    संवाद सहयोगी, बिसौली/बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के इतवार नखासे के पास रहने वाले उद्योगपति की नातिन बाथरूम में मृत अवस्था में मिली। स्वजन उसके जीवित होने की आस में प्राइवेट अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आशंका जताई जा रही है कि बाथरूम में लगे गैस गीजर से गैस लीक होने या गैस बनने की वजह से किशोरी की दम घुटने से मृत्यु हुई है। हालांकि कुछ लोग इसे हार्टअटैक भी बता रहे हैं। स्वजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। इसके चलते मृत्यु की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी।

    कॉलेज थी अंजलि

    बिसौली नगर के इतवार नखासे में रहने वाले उद्योगपति रामनिवास शर्मा के बड़े पुत्र अरुण शर्मा की चार साल पहले मृत्यु हो गई थी। अरुण शर्मा अपना डिग्री कालेज चलाते थे, लेकिन मृत्यु के बाद से उनकी पत्नी अंजलि शर्मा डिग्री कालेज का संचालन करने लगीं। रविवार को अंजलि किसी काम से डिग्री कालेज गईं थीं, जबकि परिवार के रामनिवास शर्मा और उनकी पत्नी सरोजनी देवी घर के बाहर अघियाने में आग से ताप रहे थे। दोपहर करीब दो बजे उनकी नातिन मेधा शर्मा नहाने के लिए बाथरूम में गई।

    Read Also: UP News: युवती ने फ्रेंडशिप करने से किया इनकार, तो बीच रास्ते सिरफिरे से किया ऐसा काम कि छह घंटे तक पुलिस रही परेशान

    गेट तोड़कर निकाला

    प्रतिदिन की तरह गैस गीजर चालू कर वह नहा रही थी। लेकिन काफी देर तक जब उसकी आवाज नहीं आई और न वह बाहर आई तो रामनिवास शर्मा अंदर गए और मेधा को आवाज दी। कई बाद आवाज देने के बाद भी मेधा ने कोई जवाब नहीं दिया तो वह घबरा गए और जोर जोर से दरवाजा पीटने लगे। इसके बाद गेट तोड़ा गया तो अंदर मेधा बेहोश पड़ी थी। उसे तत्काल प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया।

    Read Also: Weather Update: यूपी में भीषण ठंड का रेड अलर्ट जारी, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट, इन जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी

    बाथरूम में नहाने से पहले गैस गीजर को बंद करें

    जिला अस्पताल में जनरल फिजीशियन डॉ. अलंकार सोलंकी ने बताया कि एलपीजी से चलने वाले गैस गीजर में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है। इसकी वजह से चक्कर आना, सांस नहीं आना जैसी समस्या हो सकती है। अगर नहाने के दौरान ऐसी स्थिति दिखे तो तुरंत गीजर को बंद कर दें और बाथरूम से बाहर आ जाएं।

    मेधा की उम्र में ठंड की वजह से हार्टअटैक आने की संभावना बहुत कम या न के बराबर होती है। मृत्यु का कारण गीजर से निकलने वाली गैस ही हो सकती है। - डा. नगेंद्र यादव, सीएचसी, बिसौली