Badaun Road Accident: बरेली-बदायूं हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत, ससुराल से आ रहा था वापस
बदायूं-बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। श्यामबाबू नामक यह व्यक्ति अपनी ससुराल रैपुरा से बिनावर लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ। बिनावर कस्बे के पास हाईवे पर उनका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार को सूचित कर दिया है। श्यामबाबू हजरतपुर थाना क्षेत्र के जिंदी जमालपुर गांव के निवासी थे।

जागरण संवाददाता, बदायूं। बरेली-बदायूं हाईवे पर गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मृत्यु हो गई। वह अपनी ससुराल से घर लौट रहे थे। उनका शव बिनावर कस्बे में हाईवे पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर स्वजन को सूचना दी।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जिंदी जमालपुर निवासी श्यामबाबू किसान थे। उनकी ससुराल बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा में है। वह बुधवार शाम को अपनी ससुराल रैपुरा गए थे। स्वजन के अनुसार श्याम बाबू गुरुवार सुबह ससुराल से बिनावर आ रहे थे।
इसी दौरान बिनावर कस्बे में ही हाईवे पर कोई वाहन टक्कर मार कर चला गया। जिससे श्याम बाबू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाद में उधर से गुजर रहे लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस भी वहां पहुंच गई और उसके बारे में जानकारी जुटाई। पता चला कि युवक श्याम बाबू हजरतपुर का रहने वाले हैं। तब उनके परिवार वालों को सूचना दी गई। उनके स्वजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।