Badaun News: किशाेरी से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना, घास काटने गई थी; बाजरा के खेत में बेहोश मिली
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में घास काटने गई एक किशोरी बाजरे के खेत में बेहोश मिली। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी ने गांव के तीन लोगों पर यह आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी के बेहोश होने का कारण स्पष्ट नहीं है पर परिजनों का आरोप गंभीर है।

जागरण संवाददाता, बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में घास काटने गई है किशोरी बाजरे के खेत में बेहोश मिली। उसने विश्वत पदार्थ खाया है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके स्वजन ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
स्वजन तलाश करते हुए पहुंचे थे खेत पर
किशोरी थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। उसके स्वजन का कहना है कि किशोरी घास काटने खेत पर गई थी। जब वह अपने समय पर घर लौटकर नहीं आई, तो स्वजन उसे तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। स्वजन उसे अस्पताल ले गए, वहां से भर्ती कर दिया गया है।
किशोरी ने गांव के तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिस पर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
यह मामला संज्ञान में आने के बाद थाना पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस बुधवार दोपहर गांव पहुंची और आरोपितों को तलाश किया। गांव में यह भी बताया गया है कि किशोरी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने को कहा है
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।