Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घास काटने गई किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पर‍िजन बोले- घर आकर बिगड़ गई थी हालत

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 04:33 PM (IST)

    बदायूं के फैजगंज बैहटा थाना क्षेत्र के कौरेरा गाँव में एक किशोरी रेशमा की घास काटते समय तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पानी पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और मामले की जाँच कर रही है। पुलिस के अनुसार किशोरी बीमार थी और परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

    Hero Image
    घास काटने गई किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, ओरछी। खेतों में घास काटने गई किशोरी की अचानक हालत बिगड़ गई। स्वजन उसे शानदार स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह मामला फैजगंज बैहटा थाना क्षेत्र के गांव कौरेरा का है। यहां की 17 वर्षीय रेशमा अपनी छोटी बहन सविता के साथ मंगलवार सुबह घास काटने खेतों में गई थी। दोनों बहने गांव की अन्य लड़कियों के साथ दोपहर के समय घास काटकर लाई थीं।

    स्वजन के मुताबिक, रेशमा घर आई और उसने पानी पिया। इसके कुछ देर बाद ही रेशमा की हालत बिगड़ गई। यह देखकर स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत ज्यादा खराब थी। मंगलवार रात उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

    कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी बीमार थी। स्वजन ने कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगा रहे हैं। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी की मृत्यु बीमारी से हुई है। हालांकि उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- पनीर की सब्‍जी में मरा हुआ चूहा न‍िकलने के बाद बंद हो गया था ढाबा, 9वें दिन खुलते ही खाद्य विभाग ने मारा छापा