Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं में किशोरी से दुष्कर्म, विरोध करने पर छत से फेंका, रात बाथरूम के लिए निकली थी घर से बाहर; परिजनों को धमकाया

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 08:37 PM (IST)

    अलापुर कस्बे के एक मुहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वहीं वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। वह होली के त्योहार पर परिवार समेत घर आए थे। रात करीब एक बजे उनकी बेटी बाथरूम जाने को घर से निकली थी। इसी दौरान उनकी गली में रहने वाला मोनू वहां पहुंच गया। वह बेटी का...

    Hero Image
    किशोरी से दुष्कर्म कर छत से फेंका

    संवाद सूत्र, अलापुर (बदायूं)। देर रात बाथरूम करने को घर से बाहर निकली किशोरी का मुंह दबा कर एक युवक अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर हत्या के इरादे से उसे दाे मंजिला छत से फेंक दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किशोरी की चीख सुनकर स्वजन पहुंचे तो आरोपित के बड़े भाई ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पिता के शिकायती पत्र के आधार पर दोनों भाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी लिख कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे भाई की तलाश जारी है।

    अलापुर कस्बे के एक मुहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वहीं वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी दिल्ली के एक क्षेत्र में स्थित विद्यालय में कक्षा सात की छात्र है। वह होली के त्योहार पर परिवार समेत घर आए थे। उनके घर के सामने एक प्लाट पड़ा है, जिसमें बाथरूम आदि बनवा रखा है।

    बेटी से दुष्कर्म के बाद छत से फेंका

    उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे उनकी बेटी बाथरूम जाने को घर से निकली थी। इसी दौरान उनकी गली में रहने वाला मोनू वहां पहुंच गया। वह बेटी का मुंह दबा कर अपने खाली पड़े घर में ले गया। जहां बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे छत से फेंक दिया। बेटी वहां एक प्लाट में जा गिरी। जिससे उसकी चीख निकल गई।

    इधर बेटी के वापस न आने पर वह लोग उसे तलाश रहे थे। उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे तो मोनू का भाई राजीव मिला। उसने गाली गलौज करते हुए कहा कि वह पड़ी तेरी लड़की। वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया। रात में ही वह अपनी बेटी को थाने ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    पुलिस शुरुआत में इस मामले को प्रेम प्रसंग का मानते हुए संदिग्ध बता रही थी। लेकिन किशोरी के होश में आने के बाद उसके बयान लिए गए। जिसमें उसने दुष्कर्म और छत से फेंकने की बात कही है।

    पुलिस ने मोनू के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, मारपीट, छत से फेंकना, चोट पहुंचाने के मामले में जबकि राजीव के विरुद्ध धमकाने, गाली गलौज करने के मामले में प्राथमिकी लिखकर जांच शुरू कर दी है। अलापुर इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।

    सट्टेबाजी कराने का भी आरोप

    किशोरी के पिता, चाचा व मुहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि मोनू और राजीव दोनों की पुलिस से सांठगांठ रहती है। आरोप लगाया कि दोनों सट्टे का काम करते हैं। इसके पुलिस कर्मियों के साथ उनकी बैठकी है। शुरुआत में जब पुलिस प्राथमिकी नहीं लिख रही थी, तब यही आरोप लग रहे थे। लेकिन बाद में किशोरी के बयान और एसएसपी से मामले की शिकायत के बाद प्राथमिकी लिखी गई।

    यह भी पढ़ें- Bengaluru Cafe Blast का बरेली से जुड़ा है कनेक्शन, NIA के हाथ लगा अहम सुराग; डायरी खोलेगी सारे राज

    comedy show banner
    comedy show banner