Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में वोट चोरी कर जीता एनडीए : अजय राय

    By Jagran News Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 16 Nov 2025 03:11 PM (IST)

    कांग्रेस नेता अजय राय ने एनडीए पर बिहार में वोट चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश महागठबंधन के साथ था, लेकिन एनडीए ने धांधली से जीत हासिल की। राय ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग की है, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

    Hero Image

    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा पर जमकर बरसे। बिहार में एनडीए की जीत, दिल्ली में आंतकी हमला, सोनभद्र में श्रमिकों के चट्टानों के नीचे दबने और प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अजय राय ने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा पूरे देश में वोट चोरी करा रहे हैं। बिहार चुनाव में 65 लाख वोट काटे गए। गुजरात के आब्जर्वर की बिहार चुनाव की ड्यूटी लगाई गई थी, जिससे साबित होता है कि चुनाव में लाखों वोट चोरी किए गए और यह चुनाव बेइमानी से जीता गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले चुनाव की अभी से तैयारी कर दी गई है। वोट चोरी न हो, इसके लिए लड़ाई लड़ी जाएगी और जनमानस को इसमें पार्टी के साथ खड़ा होना पड़ेगा।

    कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त किया जा रहा है। प्रदेश में थाना, तहसील, ब्लाक, बिजली आदि विभागों में दलाली चल रही है। थानों में अब न्याय नहीं मिलता है। थाने दलालों के अड्डे बन गए हैं। पुलिस फर्जी मुकदमे दर्ज कर लोगों को प्रताड़ित कर रही है।

    अजय राय ने दिल्ली में आतंकी हमले पर कहा कि 11 नवंबर को बिहार में चुनाव थे और 10 नवंबर को दिल्ली में हमला हुआ है। वर्ष 2019 में पुलवामा में हमला हुआ। उसके बाद लोकसभा का चुनाव हुआ था। उसमें कहां से आतंकी आए और कहां से आरडीएक्स आया, इसका पता अभी सरकार नहीं लगा सकी है। पुरी, पठानकोट, जम्मू कश्मीर और अब दिल्ली, यानी लगातार आतंकी घटनाएं हो रही है। पहलगाम में नव विवाहिताओं की मांग उजाड़ दी गई। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।


    उन्होंने कहा कि सोनभद्र में मुख्यमंत्री मौजूद थे और वहीं बिरसामुंडा में आदिवासी परिवार के लोग चट्टान के नीचे दबकर मर गए। यह दुखद घटना है सरकार को उनके शवों को चट्टानों से निकलवाना चाहिए। पीड़ितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिए। तब माना जाएगा कि सरकार ने बिरसामुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। अन्यथा माना जाएगा कि सरकार आदिवासियों को ठगने का काम करती है।

    मुख्यमंत्री के रहते सोनभद्र में खनन किया जा रहा है, यह वहां की नियमावली के खिलाफ है और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस के के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के नेता राकेश शर्मा के आवास पर मिलने पहुंचे थे।