Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'राहुल गांधी की हरकतों से डूब रही कांग्रेस' ब्रजभूषण बोले- बिहार की जनता ने वोट चोरी के आरोप को किया खारिज

    Updated: Mon, 24 Nov 2025 02:00 AM (IST)

    भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की गतिविधियों के कारण कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत ने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। 

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बागपत। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की हरकतों से कांग्रेस गर्त में जा रही है। बिहार की जनता ने एनडीए को प्रचंड जीत देकर राहुल और विपक्ष के वोट चोरी के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह रविवार को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आए थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एसआइआर बहुत अच्छी प्रक्रिया है। इससे किसी भी व्यक्ति का वोट देशभर में एक ही स्थान पर रहेगा।

    अब तक एक व्यक्ति का वोट कई जगह बना हुआ था। एसआइआर से पात्र मतदाताओं के नाम ही मतदाता सूची में होंगे। बिहार में वोट चोरी के आरोप पर कहा कि कांग्रेस अपनी इन्ही हरकतों की वजह से गर्त में जा रही है। एसआइआर पर विपक्ष जनता को भ्रमित करने का काम न करे।