Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति 26 वर्ष पहले छोड़ कहीं चला गया...अब ऐसा क्या हुआ जो दोनों बेटे बन गए जान के दुश्मन...पुलिस कर रही जांच

    By Omdutt Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 01 Nov 2025 03:03 PM (IST)

    छपरौली में एक बुजुर्ग महिला ने अपने दो बेटों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके बेटों ने उसे कई बार पीटा और घर का सामान बेच दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image

    बुजुर्ग महिला ने अपने दो बेटों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व धक्के देकर घर से निकाल देने का आरोप लगाया। (प्रतीकात्मक फोटो)

    संवाद सूत्र, जागरण, छपरौली (बागपत)। एक बुजुर्ग महिला ने अपने दो बेटों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व धक्के देकर घर से निकाल देने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    रठौड़ा गांव निवासी बुजुर्ग महिला राजबीरी ने बताया कि उनके पति करीब 26 वर्ष पूर्व उन्हें छोड़कर कहीं चले गए थे। तभी से वे अपने बेटे कृष्ण पाल व अर्जुन के साथ रह रही थी। पीड़िता का आरोप है कि जिन बेटों को उसने बड़े दुखों के साथ पाल-पोसकर बड़ा किया, आज वे ही बेटे उसकी जान के दुश्मन बने हैं। वह आए दिन उसके साथ गाली गलौज व लाठी-डंडों से मारपीट करते हैं। कई बार मारने का प्रयास भी कर चुके हैं। घरेलू सामान व भैंस आदि बेच दी।

    विरोध करने पर घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया। अब वह दर-दर की ठोकरें खा रही है। पीड़िता ने बताया कि छपरौली पुलिस को कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद पीड़िता ने दुखी होकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कृष्णपाल व अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी मामले की जांच कार्रवाई की जाएगी।


    मामूली कहासुनी पर की गाली-गलौज व चाकू से हमला
    संवाद सूत्र, जागरण, दाहा (बागपत)। दाहा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर घर के बाहर चबूतरे पर बैठे व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे एवं चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को टीकरी सीएचसी भेजा है। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दाहा निवासी इरफान ने तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठा हुआ था। तभी पड़ोस के रहने वाले दो सगे भाई वहां आए तथा उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों ने उसके ऊपर लाठी डंडों व चाकू से हमला कर दिया। इसमें इरफान घायल हो गया। एसएसआइ दिनेश पाल ने बताया कि मामले की तहरीर आई है। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।