Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहराइच में दहशत फैला रहा तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    Updated: Tue, 09 Dec 2025 02:31 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के बहराइच में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया है। तेंदुए के पकड़े जाने से ...और पढ़ें

    Hero Image

    संवाद सूत्र, जागरण, शिवपुर (बहराइच)। खैरीघाट इलाके में घूम रहे तेंदुए को देखने के बाद वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में रविवार देर रात आखिरकार तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग द्वारा उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। पशु चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य जांच किया। अब उसे खुलेवास में छोड़ा जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के बल्दूपुरवा के अलावा अन्य गांवों में तेंदुआ के पगचिह्ल वन विभाग को मिल रहे थे। साथ ही तेंदुआ पालतू मवेशियों पर हमला कर रहा था। इसको देखते हुए गांव में विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया।

    पिंजरे में बकरी को बांध दिया गया। रविवार देर रात को तेंदुआ मौके पर पहुंचा। वह बकरी के शिकार के लिए पिंजरे के अंदर चला गया। इसी दौरान दरवाजा गिर गया और तेंदुआ उसी में कैद हो गया।

    सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी व वन दरोगा अमित कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। सभी तेंदुआ को लेकर रेंज कार्यालय लाए। यहां पर पशु चिकित्सक डॉ. हरीश की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।

    डीएफओ आरएस यादव ने बताया कि तेंदुआ नर है। उसकी उम्र तीन से चार वर्ष के आसपास है। स्वास्थ्य परीक्षण में तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे उसके प्राकृतिक वास या चिड़िया घर भेजा जाएगा।

    इन गांवों में थी दहशत

    खैरीघाट इलाके के बलदूपुरवा के अलावा बाजपुरवा, पिपरिया गांव में तेंदुए चहलकदमी लोगों ने अधिक रही। जिसके चलते सात नवंबर को वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया था। पांच नवंबर को बलदूपुरवा निवासी अच्छेलाल पर तेंदुए ने हमले का भी प्रयास किया था।