Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'हम याद उन्हें है करते, जो लौट के घर नहीं आते', सेवा न्यास के पदाधिकारियों ने 501 दीपक जलाकर बलिदानियों को किया याद

    Updated: Sun, 19 Oct 2025 06:47 PM (IST)

    प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के पदाधिकारियों ने 'हम याद उन्हें है करते, जो लौट के घर नहीं आते' की भावना के साथ 501 दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। न्यास के सदस्यों ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वालों को हमेशा याद किया जाएगा और उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना जगाना था।

    Hero Image

    प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास की ओर से शहर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजन किया।

    जागरण संवाददाता, बहराइच। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास की ओर से शहर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर दीपावली की पूर्व संध्या पर एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने 501 दीपक जलाकर बलिदानियों को याद किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यक्रम बीते आठ वर्षों से आयोजित किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, बलिदानी जवानों, सामाजिक सेवा में कार्य करने वाले लोग अपने प्राणों की आहुति न दी होती तो आज हम स्वतंत्र नहीं होते, इसलिए जब भी हम अपना कोई पर्व मनाएं, तब हमें अपने शहीदों को भी याद करना चाहिए। हमारा अस्तित्व आज उन्हीं बलिदानियों के चलते है अन्यथा आज भी हम गुलाम होते।

    कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक घनश्याम वाजपेयी, अमरनाथ मिश्र, संजय सिंह, एकता जायसवाल, डा. अनंतराम निषाद, आदर्श शुक्ल, रोहित वर्मा, रिशु चौधरी, अशोक मद्धेशिया, आशीष सिंह, अर्चित मिश्र, मंजू निगम, मुन्नी देवी, सत्येंद्र निगम, शोभनाथ पांडेय, सुरेश श्रीवास्तव, आयुष जायसवाल आदि शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- Ayodhya Deepotsav 2025 Live: सरयू के तट पर लेजर और लाइट शो के साथ किया जा रहा रामलीला का मंचन, CM योगी भी मौजूद