UP SIR: मतदाताओं के आवास खोजने में दिक्कत, भाजपा और सपा ने ही दी अपने एजेंटों की सूची
चुनाव के दौरान मतदाताओं को अपने आवास ढूंढने में मुश्किल हो रही है, क्योंकि बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी गायब हैं। इससे मतदाताओं को मार्गदर्शन मिलने में कठिनाई हो रही है और मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। सही जानकारी के अभाव में मतदाता भटक रहे हैं, जिससे मतदान प्रतिशत गिरने की आशंका है।

जागरण संवाददाता, बहराइच। विशेष प्रगाड़ मतदाता पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों की रणनीति सिर्फ बयानों तक ही सीमित है। बीएलओ के साथ दलों के कार्यकर्ता नहीं दिख रहे हैं। बीएलओ ही गणना प्रपत्र बांट रहे हैं। ऐसे में मतदाताओं के आवास खोजने में परेशानी हो रही है।
कस्बे के घसियारन टोला बीएलओ दुष्यंत शर्मा ने बताया कि अकेले रात्रि आठ बजे तक गणना प्रपत्र वितरित करते हैं। एसआइआर को लेकर मतदाता उत्साहित दिख रहे है।
कायस्थ टोला बीएलओ राकेश कुमार ने बताया वार्ड में मतदाताओं को खोजने मे दिक्कत है एक ही घर के मतदाताओं के फार्म अलग अलग सूचियों में हैं। राजनीतिक दलों में केवल भाजपा के बीएलए साथ आकर प्रपत्र बंटवाने में सहयोग कर रहे हैं।
बीएलओ महेंद्र कुमार ने बताया कि कई मतदाता ऐसे मिले जो आवास बदल लिए हैं या परिवार बढ़ने पर दो स्थानों पर मकान बना लिए हैं। ऐसे में मकान खोजने में दिक्कतें होती हैं।
उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने बताया कि भाजपा ने 368 व सपा ने 328 बूथों के एजेंट की सूची उपलब्ध कराई है, जिनकी नियुक्ति कर दी गई है। अन्य राजनीतिक दलों से संपर्क कर एजेंट की सूची के साथ एसआइआर में सहयोग करने का आवाहन किया गया है, जिससे एसआइआर कार्य तेजी से हो सके।
नानपारा विधानसभा संयोजक भाजपा आशीष पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता बूथों पर सक्रिय हैं। इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।