Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बलिया में जातीय संघर्ष में 22 नामजद, पांच गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 08:39 AM (IST)

    बलिया के अधिसुझवा गांव में जातीय गीत बजाने और राजनीतिक विवाद को लेकर मारपीट हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। दोनों पक्षों से 22 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। विवाद लक्ष्मी पूजा के दौरान हुआ, जब वर्तमान प्रधान ने पूर्व प्रधान पर अभद्र टिप्पणी की और जातीय गाना बजाया, जिससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बलिया। रेवती क्षेत्र के अधिसुझवा गांव में जातीय गीत बजाने व गांव की राजनीति के विवाद में मारपीट के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    दोनों पक्षों से 22 नामजद पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

    अधिसुझवा गांव में लक्ष्मी पूजा के दौरान बुधवार की रात वर्तमान प्रधान की ओर से अपनी उपलब्धियां गिनाते पूर्व प्रधान पर आलोचनात्मक व अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। जातीय गाना भी बजा दिया गया। दूसरा पक्ष नाराज होकर विवाद करने लगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें