Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बल‍िया में रसड़ा की मनीषा सिंगापुर में पांच वर्ष से मना रही हैं छठ पर्व

    By Abhishek sharmaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 27 Oct 2025 01:28 PM (IST)

    बलिया जिले के रसड़ा की मनीषा पिछले पांच वर्षों से सिंगापुर में छठ पर्व मना रही हैं। उनका यह प्रयास विदेशों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

    Hero Image

    पांच वर्षों से छठ महापर्व को पूरी भक्ति भावना के साथ मनाने का संकल्प लिया है।

    जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया)। सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा की आस्था कितनी भी दूर चली जाए, किंतु उसके प्रति श्रद्धा कम नहीं होती। बलिया जनपद के रसड़ा नगर की एक बेटी ने भारतीय संस्कृति से दूर सिंगापुर में रहते हुए भी पिछले पांच वर्षों से छठ महापर्व को पूरी भक्ति भावना के साथ मनाने का संकल्प लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रसड़ा नगर के भगत सिंह तिराहा निवासी प्रमुख समाजसेवी राजेश गुप्ता की पुत्री मनीषा जायसवाल ने बताया कि उनका विवाह वर्ष 2015 में गोरखपुर जनपद के मनोज कुमार जायसवाल के साथ हुआ। मनोज जायसवाल सिंगापुर में होटल मैनेजमेंट का कार्य करते हैं।

    मनीषा ने बताया कि सास के कहने पर उन्होंने पांच वर्ष पूर्व सिंगापुर में छठ व्रत का आयोजन शुरू किया। उन्होंने कहा कि सिंगापुर में बड़ी संख्या में भारतीय लोग छठ पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। मनीषा की एक 10 वर्ष और एक 7 वर्ष की बेटी भी है, जो इस पर्व में उनके साथ शामिल होती हैं।

    छठ पूजा का महत्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण पहचान भी है। मनीषा का यह प्रयास न केवल उनकी व्यक्तिगत आस्था को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं भले ही भौगोलिक सीमाओं के पार चली जाएं, किंतु उनका महत्व और प्रभाव कभी कम नहीं होता।

    सिंगापुर में छठ पूजा का आयोजन करने के लिए मनीषा ने स्थानीय भारतीय समुदाय के सहयोग से सभी आवश्यक तैयारियां की हैं। इस पर्व के दौरान वे सूर्य देवता की आराधना करती हैं और अपने परिवार के साथ मिलकर पारंपरिक व्यंजन बनाती हैं। मनीषा का यह प्रयास न केवल उनकी धार्मिक आस्था को प्रकट करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारतीय संस्कृति का प्रकाश हर कोने में फैल सकता है।