Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बिहार में बीयर के साथ पकड़े गए भाजपा के पूर्व विधायक, बलिया से है कनेक्शन

    By Sanjay PandeyEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 25 Oct 2025 06:36 PM (IST)

    बिहार चुनाव में उत्तर प्रदेश का प्रभाव दिख रहा है। बलिया के भाजपा के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया और उनके ड्राइवर को बेतिया में बीयर के केन के साथ गिरफ्तार किया गया। वह बेल्थरारोड से विधायक रह चुके हैं। नौतन थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई हुई, जिससे चुनाव में नेताओं पर आयोग की सख्ती का संदेश गया है।

    Hero Image

    ब‍िहार के बेतिया में पकड़े गए भाजपा के पूर्व विधायक।

    जागरण संवाददाता, बल‍िया। बिहार के चुनाव में यूपी के रंग घुल चुके हैं और नेताओं का आख‍िरी दौर में चुनाव प्रचार का जोर भी खूब नजर आ रहा है। लेक‍िन ब‍िहार चुनाव में नेताओं पर भी आयोग का चाबुक चल रहा है। इसी कड़ी में बल‍िया से होकर ब‍िहार के बेतिया में गए भाजपा के पूर्व  विधायक और उनके ड्राइवर को बीयर की तीन केन संग गिरफ्तार कर ल‍िया गया है। पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया व उनके चालक दिलीप सिंह को बेतिया के जज ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा नेता धनंजय कन्नौजिया नगरा ब्लाक के जमुआंव के रहने वाले हैं। वह बेल्थरारोड से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। इस बाबत प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बिहार अंतर्गत बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र में भाजपा के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया को ड्राइवर और वाहन के साथ गिरफ्तार करने की जानकारी सामने आई है। 

    बेल्थरारोड के पूर्व भाजपा विधायक बिहार के नौतन थाना के बरियारपुर बार्डर पर मजिस्ट्रेट व एएसबी की वाहन चेकिंग में शुक्रवार की शाम वाहन की डिग्गी में रखी गयी तीन केन बियर संग पकड लिए गये। इस दौरान वाहन चला रहे उनके साथ दिलीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

    शनिवार को इसकी जानकारी होते ही नगरा क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।इधर बिहार के नौतन पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए पूर्व विधायक व उनके चालक दिलिप सिंह को गिरफ्तार कर कार्यवाई में जुट गयी है।

    बेल्थरारोड के पूर्व भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया बिहार के बेतिया जिले में चुनाव प्रचार करने जा रहे थे। इसी बीच नौतन थाना के बरियारपुर बार्डर पर शुक्रवार की शाम अवैध पदार्थ व चुनावी गडबडी करने वालो की जाँच मजिस्ट्रेट व एसएसबी कर रही थी।

    विधायक की कार में रखी ब्रीफकेस में तीन बोतल बीयर मिली। जिस पर एसएसबी ने कडी कार्यवायी करते हुये वाहन को सीज कर पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया व उनके वाहन को चला रहे दिलीप सिंह राजपुर थाना उभाँव को गिरफ्तार कर नौतन पुलिस को सौंप दिया।

    हाँलाकि यूपी के बलिया के पूर्व विधायक की गिरफ्तारी को लेकर बेतिया में खलबली मची रही। किंतु पुलिस व अधिकारियों ने एक नही सुनी व शनिवार को दोनो को चालान न्यायालय कर दिया। वर्ष 2017 से 2022 तक भाजपा से विधायक रहे धनंजय की छवि अच्छे नेताओं में गिनी जाती है। किंतु बीयर संग बिहार में उनका गिरफ्तार होना चर्चाओं को जन्म दे दिया है।