Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: ओपी राजभर ने सपा को बताया सुभासपा का सबसे बड़ा दुश्मन, कैबिनेट मंत्री के बयान से चढ़ा सियासी पारा!

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 08:16 PM (IST)

    UP Politics - सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि समाजवादी पार्टी राजभर समाज और सुभासपा की सबसे बड़ी दुश्मन है। अपने चार बार के शासनकाल में सपा ने पिछड़ों मुसलमानों को सिर्फ छलने का कार्य किया है। राजभर सोमवार शाम रसड़ा स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय मिरनगंज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    Hero Image
    कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर कसा तंज।

    जागरण संवाददाता, बलिया। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि समाजवादी पार्टी राजभर समाज और सुभासपा की सबसे बड़ी दुश्मन है। अपने चार बार के शासनकाल में सपा ने पिछड़ों, मुसलमानों को सिर्फ छलने का कार्य किया है। जब यही बात हम सपा वालों से पूछते हैं तो उन्हें मिर्ची लगती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो वर्षों से बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से मरीजों की परेशानियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी है। फिर भी शीघ्र ही स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। 

    उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन करते हुए सुभासपा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेगी।

    पीएम मोदी पर टिप्पणी कर रहे राजभर का वीडियो वायरल

    गौरतलब है कि बीते दिनों राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें सीएम योगी और पीएम मोदी टिप्पणी करते नजर आए। हालांकि, वायरल वीडियो का सुभासपा ने खंडन करते हुए कहा कि यह डीपफेक वीडियो है।

    सुभासपा बदलना चाहती है अपना चुनाव चिह्न

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अपना चुनाव चिह्न छड़ी बदलना चाहती है। पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने इसके लिए अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं से राय मांगी है। 

    चुनाव चिह्न बदलने के पीछे असली वजह इस बार घोसी में मूल निवासी समाज पार्टी को चुनाव चिह्न हॉकी मिल गया जो सुभासपा के निशान छड़ी से मिलता-जुलता था। पार्टी कहा कहना है कि उसके समर्थक चुनाव चिह्न एक जैसा होने के कारण भ्रमित हो गए।

    यह भी पढ़ें: मैं शेर हूं जो चाहूंगा वहीं करूंगा… कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने दिया बयान, बताया सत्ता में आने का कारण