Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मछली पकड़ने गए 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से दर्दनाक, सूचना मिलने ही गांव में छाया मातम

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 08:47 PM (IST)

    एक 11 वर्षीय बच्चा मछली पकड़ने गया और डूब गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है। बच्चे के शव को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

    Hero Image

    मछली पकड़ते समय 11 वर्षीय इकलौते पुत्र नदी में डूबने से मौत।

    जागरण संवाददाता, बलिया। हल्दी क्षेत्र के नीरुपुर ढाले के पास शुक्रवार शाम एक दुखद घटना में 11 वर्षीय दिव्यांशु गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता की डूबने से मौत हो गई। वह अपने कुछ साथियों के साथ पास के ईंट भट्ठे के पानी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ गए बच्चों की चिल्लाहट सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला। उसे तुरंत स्वजन द्वारा निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    दिव्यांशु अपनी मां के साथ नीरुपुर में अपने नाना दर्दरमुनि गुप्ता के घर रह रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी तीन छोटी बहनें हैं। हलका प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि बालक गहरे पानी में चला गया था, जिसके कारण उसकी जान चली गई।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। स्वजन का रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में भी शोक का माहौल है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र बच्चों के लिए खतरनाक है, क्योंकि भट्ठे के पानी में गहराई अधिक है और सुरक्षा के साधन नहीं हैं। पुलिस ने माता-पिता और बच्चों से पानी के पास सावधानी बरतने की अपील की है।