रेस्टोरेंट की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, महिला कर्मचारी ने लगाया आरोप, वीडियो देख मालिक के उड़े होश
बांदा के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार चलता है और मालिक उस पर दिल्ली जाकर पैसे कमाने का दबाव बनाता था। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, बांदा। रेस्टोरेंट में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने साहस दिखाते हुए इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डालकर मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि रेस्टोरेंट की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलता है।
मालिक लगातार दबाव डालकर उसे दिल्ली भेजने और पैसे कमाने का लालच देता था। महिला ने थककर कोतवाली पुलिस से शिकायत की और पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर के श्याम रेस्टोरेंट के मालिक पर गंभीर आरोप लगे हैं। रेस्टोरेंट की एक महिला कर्मचारी ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डालकर होटल संचालक योगेश शुक्ला पर छेड़खानी और जिस्मफरोशी का धंधा चलाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
महिला का आरोप है कि होटल मालिक उसे काम के बहाने केबिन में बुलाकर छेड़छाड़ करता था। इतना ही नहीं, दिल्ली भेजकर अन्य लोगों के पास भेजने और ज्यादा पैसे कमाने का दबाव भी बनाता था। महिला ने बताया कि रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
महिला कर्मचारी ने बताया कि मालिक के मन से न चलने के कारण उसकी सैलरी भी नहीं दी गई और उसके घर लोगों को भेजकर धमकी दी जा रही है। परेशान होकर पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डालकर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टक ने बताया कि मामले की जांचकर रेस्टोरेंट के संचालक के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
उधर रेस्टोरेंट के मालिक योगेश शुक्ला का कहना था कि आरोप बेबुनियाद हैं। महिला कर्मचारी एक दिन रेस्टोरेंट से विलंब से आई थी टोकाटाकी करने पर विवाद करने लगी। बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।