Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांदा: ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति और सास के खिलाफ केस दर्ज

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 03:39 PM (IST)

    बांदा में एक विवाहिता ने अपने पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, शादी के एक साल बाद से ही उसे दहेज के लिए पीटा और प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।

    Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, बांदा। दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपित पति और सास के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।

    बबेरू कस्बे के ग्राम तरायां निवासी रामप्यारी की शादी 2017 में रज्जू यादव दुबेन का पुरवा थाना मरका के साथ हुई थी। रामप्यारी अपने ससुराल कई बार गई। लेकिन शादी के एक साल के बाद उसे पति व सास दहेज को लेकर पीटने लगे। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता ने बबेरू कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो नवंबर को पति और सास ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। अब वह अपने पिता के घर में रहती है। पति व सास के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।

    कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।