बाराबंकी के रामनगर पुठरी गांव में एक पूर्व सैनिक के परिवार द्वारा किशोर की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया। आरोपी पक्ष की महिलाएं जब जमानत के सिलसिले में गांव लौटीं तो पीड़ित परिवार ने उन पर हमला कर दिया जिसमें एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
संवाद सूत्र, जागरण. बाराबंकी। एक पूर्व सैनिक और उसके पुत्रों द्वारा किशोर की गोली मारकर हत्या के बाद, आरोपित पक्ष की महिलाएं गांव लौट आईं। इस घटना में किशोर की बहन और चाचा घायल हुए थे। आरोपित जेल में हैं, जबकि उनकी जमानत के लिए दो महिलाएं, एक रिश्तेदार प्रधान और एक सिपाही के साथ गांव पहुंचीं।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वहां पीड़ित पक्ष ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं को सुरक्षित थाने पहुंचाया। गांव रामनगर पुठरी में उमेश चंद्र राजपूत और ओमकार राजपूत के बीच जमीन के विवाद के चलते 28 जून को उमेश के 16 वर्षीय पुत्र आकाश की हत्या कर दी गई थी।
लाइसेंस और ट्रैक्टर के कागज लेने पहुंचे
इस मामले में ओमकार और उसके पुत्रों को जेल भेजा गया था। घटना के बाद, आरोपितों की महिलाएं अपने रिश्तेदार के घर रहने लगीं। गुरुवार को, अनार सिंह की पत्नी रोशनी और अन्य लोग गांव में लाइसेंस और ट्रैक्टर के कागज लेने पहुंचे। पीड़ित पक्ष ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें सिपाही भी घायल हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। रोशनी ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अवध नरायन पांडेय ने मामले की जांच की पुष्टि की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।