Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP में पकड़ी गई तीन बांग्लादेशी महिलाएं, 14 साल पहले घुसपैठ कर बनवाएं थे फर्जी दस्तावेज; विदेश यात्राएं भी की

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 01:24 PM (IST)

    बरेली की प्रेम नगर पुलिस ने 14 सालों से अवैध रूप से रह रही तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मुनारा के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। उसने 2011 में भारत में प्रवेश किया और 2012 में सायरा बानो के नाम से नकली दस्तावेज बनवाए। मुनारा ने नकली आधार कार्ड पैन कार्ड और पासपोर्ट बनवाकर कई देशों की यात्रा भी की।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, बरेली। प्रेम नगर पुलिस ने बरेली में घुसपैठ कर 14 सालों से रह रही तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक महिला मुनारा भी के सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। बाकी दो महिलाओं सायरा बानो और तसलीमा की जांच जारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक मुनारा मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है। उसने भारत में वर्ष 2011 में प्रवेश किया था। एक साल बाद 2012 में उसने अपनी बहन सायरा बानो के नाम से फर्जी दस्तावेज बनवाए और बरेली की प्रेम नगर थाना क्षेत्र में रहने लगी।

    यहां पर नकली आधार कार्ड, पैन कार्ड और नकली पासपोर्ट भी बनवा लिया। उस पासपोर्ट के माध्यम से उसने बांग्लादेश, दुबई जैसे कई दूसरे देशों में यात्राएं भी की। पुलिस ने अभी मुनारा, सायरा बानो और तसलीमा को पकड़ लिया है। सभी से पूछताछ के बाद उनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    बताया जा रहा है कि मुनारा ने एक भारतीय युवक से शादी भी कर ली है। उसके बच्चे भी हैं, पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुष्टि के बाद तीन महिलाओं को देश से निकल जाएगा।

    यह भी पढ़ें- ATS ने यूपी के कई ज‍िलों में की ताबड़तोड़ छापेमारी, घुसपैठियों के आधार-पासपोर्ट बनाने वाले आठ गिरफ्तार

    comedy show banner
    comedy show banner