Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार हादसे में कैंसर पीड़ित बच्चे की मौत, आंध्र प्रदेश से मनौना धाम आ रहा था परिवार

    Updated: Mon, 13 Oct 2025 02:02 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश से मनौना धाम जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक बच्चे की जान चली गई। दुर्घटना का कारण तेज गति बताई जा रही है, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इस दुखद घटना से पीड़ित परिवार में शोक की लहर है।

    Hero Image

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, बरेली। आंध्र प्रदेश के कलप्पा से मनौना धाम आ रहे लोगों की कार को सोमवार सुबह आंवला-शाहाबाद मार्ग पर हरदासपुर व संग्रामपुर के मध्य किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें सभी लोग घायल हो गए।

     

    कैंसर से पीड़ित था पुत्र हर्ष

     

    नौ वर्षीय हर्ष की मृत्यु हो गई। आंध्र प्रदेश के श्री हरि का पुत्र हर्ष कैंसर से पीड़ित था। वे उसे अपनी पुत्री रिषिता व वहीं के अरुण व जगदीश के साथ मनौना धाम लेकर आ रहे थे। सोमवार की सुबह पांच बजे हादसा हो गया। घायल शहर के अस्पताल में भर्ती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें