Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bareilly News: सीएम तक पहुंचा नीलम हत्याकांड का मामला, विशेष सचिव के फोन के बाद एसएसपी ने एसओजी को लगाया

    By Jagran NewsEdited By: Vivek Bajpai
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 05:58 PM (IST)

    Neelam murder case प्रेमनगर के चाहबाई की रहने वाली मनी सक्सेना व उसके पति मनमोहन सिंह दोनों के बीच विवाद था। दोनों के बीच लंबे समय से मुकदमेबाजी चल रही थी। 25 सितंबर को समझौते के लिए मनी स्वजन संग मनमोहन के यहां जा रही थीं।

    Hero Image
    Neelam murder case: विशेष सचिव के फोन के बाद एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने एसओजी को भी लगाया है। जागरण आर्काइव

    बरेली, जागरण संवाददाता। Neelam murder case:  एक ट्वीट से नीलम हत्याकांड का मामला रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ तक पहुंच गया। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने मृतक की बेटी को फोन कर पूरा घटनाक्रम पूछा। इसके बाद एसएसपी को आराेपित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। शासन से फोन पर अफरा-तफरी मच गई। एसएसपी ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच के साथ एसओजी भी लगा दी है। अब तीन टीम आरोपित की गिरफ्तारी में जुटी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समझौते के लिए आरोपित के घर जा रहा था मनी का परिवार

    प्रेमनगर के चाहबाई की रहने वाली मनी सक्सेना व उसके पति मनमोहन सिंह दोनों के बीच विवाद था। दोनों के बीच लंबे समय से मुकदमेबाजी चल रही थी। 25 सितंबर को समझौते के लिए मनी स्वजन संग मनमोहन के यहां जा रही थीं। आरोप है कि मनमोहन ने धमकाया कि घर आई तो अच्छा नहीं होगा। दोपहर तीन बजे मनी बुआ, मां नीलम सक्सेना, पिता अनिल सक्सेना, भाई मुकुल सक्सेना के साथ मनमोहन सिंह के घर जा रहीं थीं।

    अपनी दो महिला मित्रों के साथ फरार है आरोपित

    नीलम पति अनिल व बेटे मुकुल संग एक बाइक पर थीं। इज्जतनगर फ्लाईओवर पर वह पहुंची ही थी कि दामाद मनमोहन सिंह ने पीछे से बाइक में टक्कर मारकर सास काे कुचल दिया, जिसमें नीलम की मौत हो गई और अनिल व मुकुल गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी के बाद मनी ने मनमोहन सिंह व उसकी दो महिला मित्रों साक्षी शुक्ला व नैना कश्यप के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी लिखाई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में नीलम की कार से कुचलकर हत्या की पुष्टि भी हुई थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली थी। आरोपित दोनों महिला मित्रों संग फरार है।

    मनी बोली, दारोगा है हत्यारोपित का मददगार

    विशेष सचिव को मनी ने पूरा घटनाक्रम बताया। साथ ही कहा कि थाने का एक दारोगा हत्यारोपित मनमोहन सिंह का मददगार बना है। उसी की वजह से हत्यारोपित हर बार बच जा रहा है। दारोगा की करतूत सुनकर विशेष सचिव भी दंग रह गए। इसी के बाद उन्होंने एसएसपी को फोन कर आरोपित के गिरफ्तारी के निर्देश दिये।