शानू ने सनी बनकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया, चलती कार में की हैवानियत; आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर शानू ने सनी बनकर हिंदू महिला को अपने जाल में फंसा लिया। मनौना धाम दर्शन के बहाने अपने गांव बुलाया और अपने दोस्त के साथ कार में बैठाकर ले गया। शानू ने करीब एक घंटे तक महिला को चलती कार में बंधक बनाया और उससे दुष्कर्म किया। उसने काफी चीखने चिल्लाने का प्रयास किया लेकिन शानू ने उसका मुंह दबा दिया।

जागरण संवाददाता, बरेली। इंस्टाग्राम पर शानू ने सनी बनकर हिंदू महिला को अपने जाल में फंसा लिया। मनौना धाम दर्शन के बहाने अपने गांव बुलाया और अपने दोस्त के साथ कार में बैठाकर ले गया। शानू ने करीब एक घंटे तक महिला को चलती कार में बंधक बनाया और उससे दुष्कर्म किया। उसने काफी चीखने चिल्लाने का प्रयास किया लेकिन, शानू ने उसका मुंह दबा दिया। बाद में उसे मनौना धाम गेट के पास छोड़कर दोनों आरोपित फरार हो गए। महिला ने डायल 112 को फोन किया तो मौके पर पुलिस पहुंची। करीब सात घंटे बाद आरोपित मुठभेड़ में पकड़े गए।
मूल रूप से बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की करीब सात साल पहले बदायूं के सिविल लाइंस निवासी एक युवक से शादी हुई थी। उनकी पांच साल की बेटी भी है, करीब एक वर्ष पूर्व पति-पत्नी में अलगाव की वजह से महिला ने माता-पिता के साथ रहना शुरू कर दिया। इसी वर्ष मार्च में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी मुलाकात शानू से हुई, उसने अपना असली नाम छिपाकर महिला को सनी नाम बताया। कहा कि वह उसी की जाति का है। धीरे-धीरे दोनों की मित्रता काफी गहरी हो गई। आरोपित ने झांसे में लेकर महिला को मनौना धाम आने को कहा।
मंगलवार शाम करीब सात बजे महिला अपनी सहेलियों के साथ आई। इसी बीच आरोपित शानू कार लेकर अपने मित्र आरिफ के साथ मनौना धाम पहुंच गया। दर्शन के बाद रात करीब आठ बजे उसने महिला को अपनी कार में बैठाया और लेकर बिसौली रोड पर चला गया। उस वक्त कार आरिफ चला रहा था।
आरोप है कि आरोपित ने चलती कार में महिला का मुंह दबाया और दुष्कर्म किया। हैवानियत का महिला ने विरोध किया, लेकिन वह फिर भी नहीं माना। महिला के शरीर पर काटने और नोंचने के काफी निशान हैं। करीब एक घंटे तक आरोपित ने महिला को चलती कार में बंधकर बनाकर हैवानियत की उसने चीखने चिल्लाने का प्रयास किया लेकिन शीशे और मुंह बंद होने से उसकी आवाज बाहर नहीं पहुंच सकी।
घटना के बाद आरोपित उसे मनौना धाम गेट पर छोड़कर भाग गए। इस पर महिला ने शोर मचाया तो भीड़ एकत्र हो गई। रात करीब 9:05 बजे डायल 112 को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पीआरवी ने घटना की जानकारी चौकी इंचार्ज को दी। उन्होंने अन्य अधिकारियों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तत्काल ही महिला को मेडिकल को भेजा और सात घंटे की तलाश के बाद दोनों आरोपितों को खोज निकाला।
पुलिस ने उन्हें रेवाड़ी मोड़ पर पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया तो शानू के दोनों पैर और आरिफ के एक पैर में गोली लगी। पूछताछ में भी आरोपितों ने स्वीकार लिया कि, उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया था। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली गई है।
शानू लगाता है फल का ठेला, आरिफ है राजमिस्त्री
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि, शानू आंवला में ही फल का ठेला लगाता है जबकि, आरिफ राजमिस्त्री का काम करता है। जिस कार में महिला के साथ दुष्कर्म किया वह कार आरिफ ही लाया था। पूछताछ में उसने बताया कि जिसके यहां वह काम कर रहा है उसी व्यक्ति से एक घंटे के लिए कार मांगी थी। उन्होंने ने पहले ही दुष्कर्म की योजना बनाई थी। पुलिस ने महिला का भी मेडिकल कराया है। उसके शरीर पर नोंचने, काटने के कई निशान मिले हैं।
पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि, महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। तत्काल मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर टीमें गठित की गईं, करीब सात घंटे के अंदर दोनों आरोपितों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। शानू नाम के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया जबकि, उसका दोस्त आरिफ कार चला रहा था। दोनों को जेल भेजा गया है।
-- अंशिका वर्मा, एसपी साउथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।