पहली पत्नी से परेशान होकर युवक ने उठाया खतरनाक कदम, फंदे से लटककर दे दी जान
बरेली में एक युवक ने पहली पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक अमन प्रजापति कॉलोनी का निवासी था और पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसका विवाह काजल से हुआ था, लेकिन विवाद के चलते वह अलग रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि पहली पत्नी समझौते के लिए 10 लाख रुपये मांग रही थी, जिससे तंग आकर अमन ने यह कदम उठाया। पुलिस शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करेगी।

जागरण संवाददाता, बरेली। पहली पत्नी से परेशान युवक ने खिड़की की सरिया से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन की तरफ से अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायती पत्र मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
सुभाष नगर पुलिस के मुताबिक, प्रजापति कालोनी निवासी अमन पेट्रोलपंप पर सेल्समेन थे। वर्ष 2021 में अमन की शादी काजल के साथ हुई थी। दोनों पति पत्नी में विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से काजल अलग रह रही थी। उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
अमन ने तलाक से पहले ही अलीगढ़ निवासी मुस्कान से वर्ष 2022 में दूसरी शादी कर ली। स्वजन का आरोप है कि, पहली पत्नी समझौते के नाम 10 लाख रुपए मांग रही थी। इसी कारण अमन ने आत्महत्या की।
मामले में सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि अभी तक स्वजन की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। यदि शिकायती पत्र मिलता है तो प्राथमिकी पंजीकृत की जाएगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।