Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी करेंगे 51 फीट ऊंची 'श्रीराम वनवासी स्वरूप' प्रतिमा का लोकार्पण, रामायण वाटिका में होगा शंखनाद

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 02:25 PM (IST)

    मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ 51 फीट ऊंची 'श्रीराम वनवासी स्वरूप' प्रतिमा का लोकार्पण और रामायण वाटिका का शुभारंभ करने बरेली आ रहे हैं। वाटिका में रामजन्म से वनवास तक के दृश्य हैं। BDA तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। लोकार्पण के समय विद्वानों संग शंखनाद भी होगा।

    Hero Image

    रामायण वाटि‍का मुख्‍य द्वार

    जागरण संवाददाता, बरेली। 14 वर्षों के वनवास के बाद ससीता अयोध्या लौटे प्रभु श्रीराम के स्वागत को अयोध्यानगरी उल्लासित हो उठी। त्रेता के उस संस्मरणों को कलिकाल में रामायण वाटिका पार्क में उपस्थित करने का प्रयत्न कर नाथनगरी भी आह्लादित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Untitled design (4)

    रामगंगा नगर आवासीय योजना में प्रभु श्रीराम के जन्म से वनवास काल और रावण वध तक के दृश्यों को उकेर श्रीराम वनवासी स्वरुप 51 फीट ऊंची भव्य-दिव्य प्रतिमा की स्थापना भी कर दी गई है। अब प्रभु के दर्शन के लिए हर कोई आनंदित-उल्लासित है। वाटिका के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का इंतजार किया जा रहा है।

    Untitled design (9)

    माना जा रहा है कि 25 से 28 नवंबर तक मुख्यमंत्री नाथनगरी के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वह रामावण वाटिका के शुभारंभ के साथ भगवान श्रीराम के वनवासी स्वरुप 51 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। फिर किष्किंधा, अशोक वाटिका, पंचवटी और अन्य वन और पर्वत का दीदार करेंगे।

    Untitled design (2)

    अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री के रामायण वाटिका में घूमने के साथ श्रीराम जी के प्रतिमा लोकार्पण के दौरान विद्धानों संग शंखघोष भी करेंगे। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बीडीए ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए. ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले एक-एक मिनट के कार्यक्रम को तैयार किया जा रहा है।

    Untitled design (5)

    वह श्रीराम जी की प्रतिमा का लोकार्पण करने के साथ वाटिका में घूमेंगे। फिर शबरी आश्रम में भजन-कीर्तन में भी शामिल होंगे। यहां बेर और अन्य प्रसाद को ग्रहण करेंगे। यहां रुद्राक्ष, चंदन और अन्य प्रजातियों के पौधे भी रोपेंगे। इसके बाद वह रुद्रावनम में भगवान शिव को समर्पित नाथ म्यूजियम का भूमि पूजन भी करेंगे।

    यह भी पढ़ें- पर्यटन संग बीडीए की आय का जरिया बनेगी रामायण वाटिका, 20 रुपये में मिलेगा प्रवेश