Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती: ठंड से बचाव के लिए पालिका प्रशासन ने शुरू किए इंतजाम, इन जगहों पर होगी अलाव की व्यवस्था

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 12:55 PM (IST)

    बस्ती में पालिका प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। रोडवेज, रेलवे स्टेशन और अस्पतालों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे। प्रशासन ने लोगों से गर्म कपड़े पहनने और जरूरतमंदों को कंबल बांटने की भी अपील की है।

    Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, बस्ती। रात में ठंड से राहत दिलाने के लिए शीघ्र ही अलाव जलाने की व्यवस्था पालिका प्रशासन की ओर से की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। जल्द ही फर्म का चयन होने के बाद शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव के इंतजाम किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठंडक शुरु हो गई है। रात में लोग ठिठुरने लगे हैं। लोग ऊनी कपड़े पहन व टोपी लगाकर ही बाहर निकल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव जलाने लगे है। इस ठंड में सबसे ज्यादा दिक्कत उसे हो रही है जो लोग फुटपाथ पर रह रहे है। असहाय भी ठंड में परेशान है।

    नगर पालिका हर वर्ष शहर के 20 से 25 जगहों पर अलाव की व्यवस्था करती है। इस वर्ष भी अलाव की व्यवस्था करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु हो गई है। फर्म का चयन होते ही, अलाव जगह-जगह जलाएं जाएंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कहा कि नगर पालिका अलाव जलाने की व्यवस्था शीघ्र ही शुरू कराने जा रही है।

    लकड़ी आदि की व्यवस्था के लिए निविदा मांगी जाएगी। उसके बाद लकड़ी की आपूर्ति होते ही उसका वितरण शुरू करा दिया जाएगा। शहर में यह अलाव रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, चौराहे, तिराहे व सभी सार्वजनिक स्थलों पर कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अन्य जगह भी अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी।

    इन जगहों को अलाव के लिए किया गया है चिन्हित

    कचहरी चौराहा, कटरा, रोडवेज, शास्त्री चौक, फौव्वारा, रौता, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड, जिला अस्पताल चौराह सहित अन्य जगहों को अलाव के लिए चिन्हित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर 23 से 26 नवंबर तक रहेगा डायवर्जन, ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद