Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पांच महिलाएं सम्मानित

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 05:14 PM (IST)

    भदोही में महिला समिति ने अपना 50वां स्थापना दिवस मनाया। संस्थापिका रंजना मेहरा ने महिलाओं को सशक्त बनाने के समिति के प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

    Hero Image
    शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पांच महिलाएं सम्मानित।

    जागरण संवाददाता, भदोही। महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने, महिलाओं के उत्थान और उनकी आत्मनिर्भरता के लिए ही 50 वर्ष पहले पांच सितंबर-1975 को महिला समिति की स्थापना की गई थी।

    आज समिति के समस्त सदस्य उद्देश्य के प्रति निष्ठावान हैं और महिला हित में अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन कर रहे हैं। 50वें स्थापना दिवस के अवसर शुक्रवार की देर शाम रजपुरा कालोनी फेज-1 स्थित एसिसडा भवन में आयोजित कार्यक्रम में समिति की संस्थापक रंजना मेहरा ने यह बातें कहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें Chandra Grahan 2025 : चंद्रग्रहण से मेष, वृष, कन्या, धनु राशि वालों को मिलेगा सुख-सौभाग्य, जानें सभी राश‍ियों का हाल...

    कहा 50 वर्ष पूर्व महिलाओं को समाज में उचित स्थान नहीं दिया जाता था लेकिन अब समय के साथ बहुत बदलाव आ गया है। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय, राजनीति से लेकर हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़ कर भागीदारी कर रही हैं। समिति के माध्यम से पांच दशक में महिलाओं के हित में अनगिनत कार्य किए गए बावजूद इसके समिति की जिम्मेदारियां कम नहीं हुई है।

    इसे अनवरत जारी जारी रखने की जरूरत है। इससे पहले समिति की सदस्यों ने संस्थापक का अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। शिक्षक दिवस के मद्देनजर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शहर की पांच महिला शिक्षक रमा नागेश, रमा खन्ना, शालिनी मेहरा, अरुणा खन्ना, शालिनी विज को समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

    रूही चौधरी, सीमा खत्री ने जहां गीत प्रस्तुत किया वहीं अन्य महिलाओं ने विविध प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। संचालन पूनम मौर्या ने किया। रेनू चौधरी, प्रेम पाटोदिया, नीलू चौधरी, संगीता खन्ना, मीरा खन्ना, रेनू मित्तल, प्रभा बोथरा, बीनू पाटोदिया, रश्मि ठकुराल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

    यह भी पढ़ेंअनंत चतुर्दशी पर सनातनियों ने रखा व्रत, सुनी कथा, जैन मतावलंबियों ने मनाया पर्युषण का उत्तम ब्रह्मचर्य