Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसान संगठनों ने किया सांकेतिक भूख हडताल

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 23 Dec 2020 06:57 PM (IST)

    जासं भदोही अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न किसान संगठनों ने

    Hero Image
    किसान संगठनों ने किया सांकेतिक भूख हडताल

    जासं, भदोही : अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न किसान संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय अग्रगामी किसान सभा के सदस्यों ने नईबाजार स्थित रामलीला मैदान के पास सांकेतिक भूख हड़ताल की जबकि उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने फत्तूपुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास छह घंटे का सांकेतिक भूख हड़ताल किया। इस दौरान कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार पर हठवादी रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया। कहा कि किसान अपना भला बुरा समझते हैं। नया कृषि बिल उनके लिए कितना लाभदायक है यह सरकार हमें नहीं बता सकती। हम खुद जानते हैं। किसान नेता सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक डटे रहे। सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ठंड में किसान आंदोलन कर रहे हैं जबकि सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इसे अहंकार की संज्ञा देते हुए कहा कि यह सरकार को भारी पड़ेगा। रमापति यादव, इंद्रदेव पाल, रामजीत यादव, भुलाल पाल, प्रेम बहादुर, हूबलाल यादव, पंधारी यादव यादव आदि थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें