Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bijnor News : किशोर का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटका देख हैरान रह गए ग्रामीण

    Updated: Tue, 30 Sep 2025 10:07 PM (IST)

    Bijnor News बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र के सिमालखेड़ी गांव में झारखंड के एक 13 वर्षीय किशोर का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। मृतक सुनील अपने माता-पिता ...और पढ़ें

    Hero Image
    झारखंड के किशोर का शव फंदे पर लटका मिला

    संवाद सूत्र, जागरण, स्योहारा (बिजनौर) स्योहारा क्षेत्र के गांव सिमालखेड़ी में मंगलवार शाम झारखंड निवासी एक किशोर का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्वजन के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव सिमालखेड़ी निवासी किसान अजयवीर सिंह के यहां एक वर्ष पहले झारखंड के जिला चतरा के थाना लावालौंग स्थित गांव चानू निवासी कैलाश कुमार अपने 13 वर्षीय बेटे सुनील और पत्नी के साथ काम करने आया था। कैलाश की पत्नी कुछ माह की गर्भवती है, जिसके चलते एक माह पहले सुनील को छोड़कर उसके माता-पिता गांव गए थे। मंगलवार शाम कुछ ग्रामीण गांव के बाहर खेतों की ओर से गुजर रहे थे। 

    इसी दौरान किसान अजीत सिंह के खेत में जामुन के पेड़ पर युवक का फंदे पर शव लटका देखा। मृतक की पहचान सुनील के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है किशोर ने फांसी लगाकर जान दी है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि किशोर के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। जिसके यहां किशोर काम करता था उस किसान से भी पूछताछ की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- हिस्ट्रीशीटर ने घर में फांसी लगाकर दी जान, हत्या, जानलेवा हमला, शराब तस्करी व गुंडा एक्ट के मुकदमे थे दर्ज

    एचटी लाइन के करंट की चपेट में आकर किशोर झुलसा

    संवाद सूत्र, जागरण अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव कासमपुरगढ़ी निवासी 14 वर्षीय अबूजर पुत्र मोहम्मद शाहिद मंगलवार शाम लगभग साढ़े छह अपने घर की छत पर गया था। छत के पास से हाईटेंशन लाइन का तार गुजर रहा है। इसी दौरान अबूजर लाइन के करंट की चपेट में आ गया। उसका दाहिना हाथ व पेट के पास का कुछ हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। इस बारे में विद्युत विभाग के एसडीओ श्रीकांत गौड़ ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, मौके पर कर्मचारियों को भेज कर जांच करवाई जाएगी।