नाग के जोड़े को घर के एक कमरे से दूसरे में जाते देख दहशत में आया परिवार, पूरी रात जागता रहा और फिर...
Bijnor News बिजनौर के एक गांव में एक परिवार नाग के जोड़े के घर में रहने से दहशत में था। मंगलवार रात को जोड़ा दूसरे कमरे में घुस गया, जिसके बाद परिवार पूरी रात जागकर पहरेदारी करता रहा। सुबह सर्प मित्र को बुलाया गया, जिसने बिल खोदकर नाग के जोड़े को निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

पकड़े गए नाग को दिखाते सर्प मित्र भरत भास्कर। सौ. स्वयं
जागरण संवाददाता, बिजनौर। एक गांव में कच्चे कमरे में बने बिलों से नाग का जोड़ा पकड़ा गया है। नाग का जोड़ा काफी समय से घर में ही रह रहा था। मंगलवार रात को जोड़ा दूसरे कमरे में जा घुसा। स्वजन ने नाग के जोड़े की दहशत से पूरी रात जागकर काटी। सुबह को सर्प मित्र ने आकर कच्चे कमरे में बने बिल को खोदकर नाग के जोड़े को निकाला। उन्हें खादर क्षेत्र में छोड़ा गया है।
धामपुर के गांव कनखेड़ी में बब्लू कुमार के मकान में दो कमरे कच्चे हैं। एक कमरा बंद रहता था। उस कमरे में काफी समय से नाग का जोड़ा दिखाई दे रहा था। नाग का जोड़ा अक्सर कमरे से बाहर आंगन में भी आ जाता था। नाग के जोड़े के घर में घूमने से स्वजन दहशत में रहते थे। हालांकि नाग के जोड़े ने किसी को डसा नहीं था।
मंगलवार को नाग का जोड़ा दूसरे कमरे में आ गया और कुछ देर बाद वहां बने बिल में घुस गया। नाग के जोड़े के दूसरे कमरे में भी आ जाने से स्वजन दहशत में आ गए। वे रात को कमरे के बाहर बैठकर पहरेदारी करते रहे। सुबह को सर्पमित्र भरत भास्कर को बुलाया गया। उस समय नाग बिल के बाहर ही थे।
आहट होने पर वे बिल में जा घुसे। भरत भास्कर ने उनके बिल वाले स्थान को खोदकर दोनों नागों को पकड़ा गया। दोनों नाग की खाल काफी चमक रही थी। इससे देखकर उनके द्वारा कुछ ही दिन पहले केंचुली उतारने का अनुमान है। यह स्पेटिकल (चश्मा) प्रजाति का है। इसके फन के पीछे की ओर चश्मे जैसा निशान होता है। दोनों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें- युवक को कोबरा से भी खतरनाक सांप ने डसा, झाड़-फूंक वालों के चक्कर में लगा रहा परिवार, मौत
चूहों, खरगोश के बिल में रहते हैं सांप
सांप खुद अपना बिल नहीं बनाते हैं। वे चूहों, खरगोश, गोह आदि का शिकार करके उनके बिल में रहते हैं। कच्चे मकानों में चूहों की अधिकता होने व बिल की सुविधा होने से कई बार सांप ऐसे स्थानों को ठिकाना बना लेते हैं। सांप खुद को खतरे में पाकर ही मनुष्यों को डसते हैं।
यह भी पढ़ें- Bijnor News : आखिर महिलाओं ने ऐसा क्या किया कि उनसे डरकर पेड़ पर चढ़ गया अजगर
सहायक वन संरक्षक ज्ञान सिंह ने कहा कि जिले में घरों में सांप लगातार पकड़े जा रहे हैं। सर्पदंश होने पर अस्पताल में जाकर उपचार कराने को भी जागरूक किया जा रहा है। सांप के डसने पर योग्य चिकित्सक के पास जाकर उपचार कराना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।