Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'मैंने और आरती ने जहर खा लिया है,' अविवाहित प्रेमी ने घर पर फोन कर दी जानकारी, दोनों की मौत, दो बच्चों की मां थी महिला  

    By Jagran News Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 21 Oct 2025 06:30 PM (IST)

    Bijnor News : बिजनौर में एक महिला और उसके प्रेमी ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच चार साल से प्रेम संबंध थे। दोनों पहले एक साथ भाग चुके थे, लेकिन बाद में लौट आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के दो बच्चे हैं। मृतक युवक हरिद्वार में नौकरी करता था।

    Hero Image

    ललित और आरती के फाइल फोटो। सौ. स्वजन 

    संवाद सूत्र, जागरण, किरतपुर (बिजनौर)। दो बच्चों की मां ने अपनी से लगभग आधी उम्र के अविवाहित प्रेमी के साथ जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोनों गन्ने के खेत में बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को स्वजन को सौंप दिया है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
    किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर सुल्तान निवासी 37 वर्षीय आरती पत्नी जगमोहन सोमवार दोपहर घर से गायब हो गई। स्वजन उसे तलाश कर रहे थे। इसी बीच गांव के 21 वर्षीय ललित पुत्र जोगराज ने मोबाइल फोन कर बताया कि उसने और आरती ने जहर निगल लिया है। दोनों गन्ने के खेत में पड़े हैं।
    स्वजन दोनों को जंगल में तलाश करने गए। गांव के बाहर खेत में दोनों बेहोश मिले। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर पहुंचाया। यहां से उन्हें बिजनौर के मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आरती की मौत हो गई। ललित को स्वजन एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी भी मौत हो गई।
    थाना प्रभारी पुष्पा देवी ने बताया कि घटनास्थल से कोई कीटनाशक नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। किसी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार साल से थे अवैध संबंध

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरती और ललित दोनों में चार साल से अवैध संबंध थे। दोनों एक अक्टूबर को घर से भाग गए थे। महिला के स्वजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा दबाव बनाने पर दोनों 15 अक्टूबर को थाने में पेश हो गए थे।
    थाना प्रभारी के अनुसार महिला के बयान के आधार पर उसके पति के साथ भेज दिया था। ललित को छोड़ दिया था। आरती की 11 साल की पुत्री और आठ वर्ष का पुत्र है। महिला का पति जगमोहन किरतपुर में मिठाई की एक दुकान में नौकरी करता है। ललित हरिद्वार सिडकुल में एक कंपनी में नौकरी करता था।