Bijnor : कमरे में लटका मिला महिला का शव, मायका पक्ष ने लगाया ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
Bijnor News बिजनौर के मिट्ठेपुर गांव में एक महिला का शव उसके कमरे में लटका हुआ मिला। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मृतका के ससुर के अनुसार ने बताया कि वह अपने पति से मायके जाने के लिए पैसे मांग रही थी जिसके कारण झगड़ा हुआ था।

संवाद सूत्र जागरण स्योहारा (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव मिट्ठेपुर में गुरुवार रात एक महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव मिटठेपुर निवासी राहुल सिंह राज मिस्त्री का काम करता है, गुरुवार रात लगभग 10 बजे उसकी पत्नी 30 वर्षीय संगीता का शव उसके कमरे की छत में लगे कुंदे से कपड़े के फंदे द्वारा लटका मिला। सूचना पर स्योहारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
संगीता का मायका थाना चांदपुर के गांव नवादा में है। सूचना पर उसके मायके वाले भी पहुंचे और उन्होंने हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर संगीता को मारने का आरोप लगाया। जबकि संगीता के ससुर अमर सिंह का कहना है कि संगीता अपने मायके जाने के लिए पति राहुल से रुपए मांग रही थी, इसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया था।
गुरुवार रात खाना खाने के बाद संगीता ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आई, जिस पर दरवाजा तोड़ कर देखा गया, तो संगीता फंदे पर लटकी हुई थी। महिला के दो बेटे और एक बेटी है।
यह भी पढ़ें- Murder in Bijnor : बाइक खड़ी करने के विवाद में महिला की सिर में ईंट मारकर हत्या, पड़ोसी युवकों ने बोला हमला
थानाध्यक्ष अमित कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अभी मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।