Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के बाद ससुराल आई दुल्हन सुहागरात पर हुई फरार, नींद से जागा पति तो उड़ गए होश

    Updated: Wed, 03 Dec 2025 08:13 AM (IST)

    बिजनौर में एक दुल्हन अपनी सुहागरात पर ससुराल से फरार हो गई। जब पति की नींद खुली तो दुल्हन गायब थी, जिससे वह हैरान रह गया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी ...और पढ़ें

    Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    संवाद सूत्र, जागरण बिजनौर। नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात शादी के बाद अपनी ससुराल आई दुल्हन सुहागरात पर लापता हो गई। रविवार रात शादी के बाद सोमवार सुबह ही विदा होकर वह अपनी ससुराल पहुंची थी। दुल्हन के न मिलने पर पति ने पुलिस काे सूचना दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देर रात पुलिस ने दुल्हन को गांव के बाहर रास्ते से बरामद कर लिया। थाने पहुंचे दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ। बाद में समझौता हुआ और पति ने दुल्हन को साथ रखने से इनकार कर दिया। पुलिस ने दुल्हन को मायके वालों को सौंप दिया है।

    क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 30 नवंबर को थाना स्योहारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। एक दिसंबर दिन सोमवार को दुल्हन विदा होकर ससुराल आई। पूरे दिन सुसराल में रही। लेकिन सोमवार देर रात वह सुहागरात पर ससुराल से संदिग्ध हालात में लापता हो गई।

    नींद खुली तो पति के उड़ गए होश

    रात में किसी समय पति की नींद खुली तो उसने कमरे में दुल्हन के न होने पर स्वजन काे सूचित किया। काफी तलाश के बाद पति ने पुलिस और दुल्हन के मायके वालों को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस ने भी स्वजन के साथ मिलकर दुल्हन की तलाश शुरू की तो देर रात लगभग डेढ़ बजे दुल्हन गांव के बाहर रास्ते में मिली गई।

    दुल्हन के मिलने पर ससुराल व मायके पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। जिससे दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने किसी प्रकार दोनों पक्षों को समझाकर शांति किया। युवक ने दुल्हन का गलत व्यवहार बताकर उसके साथ रहने से इनकार कर दिया।

    दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई से किया इनकार

    मंगलवार को भी दिनभर दोनाें पक्षों के बीच वाद-विवाद जारी रहा। बाद में शाम दोनों पक्ष थाने पहुंचे और आपस में समझौता होने की बात कही। जिसके बाद दुल्हन अपने मायके वालों के साथ चली गई। थानाध्यक्ष धीरज नागर ने बताया दोनों पक्ष ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। समझौते के बाद दुल्हन को उसके मायके पक्ष को सौंप दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'मैंने जहर खा लिया है मुझे बचा लो'...फोन पर पति की बात सुनकर पत्नी के उड़े होश, ऐन मौके पर यूं बचाई जान