चिकित्सक से साइबर ठगी की कोशिश
नजीबाबाद नगर के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक साइबर ठगी का शिकार होने से बच गए। एक अनजान व्यक्ति ने खुद को मीटर रीडर बताते हुए चिकित्सक से फोन पर बात कर विद्युत अधिकारी को दीपावली पर्व पर गिफ्ट में मिले एयर कंडीशनर को सस्ते दाम पर उपलब्ध कराने का प्रलोभन दिया था। ठगी की आशंका को भांपते हुए दंत चिकित्सक ने इस धोखाधड़ी की गहराई तक पहुंचने की कोशिश की।

बिजनौर, जागरण टीम। नजीबाबाद नगर के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक साइबर ठगी का शिकार होने से बच गए। एक अनजान व्यक्ति ने खुद को मीटर रीडर बताते हुए चिकित्सक से फोन पर बात कर विद्युत अधिकारी को दीपावली पर्व पर गिफ्ट में मिले एयर कंडीशनर को सस्ते दाम पर उपलब्ध कराने का प्रलोभन दिया था। ठगी की आशंका को भांपते हुए दंत चिकित्सक ने इस धोखाधड़ी की गहराई तक पहुंचने की कोशिश की।
मंगलवार सुबह नगर के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक डॉ राजीव अरोड़ा को जिस अनजान व्यक्ति ने खुद को मीटर रीडर बताते हुए फोन किया, उसने अपना नाम रमेश कुमार बताया। फोन पर हुई बातचीत के अनुसार उसने नगर के एक इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान से नया एसी चिकित्सक के आवास पर पहुंचा दिया और बिल भी उन्हीं के नाम का उपलब्ध करा दिया। जिसका भुगतान अनजान व्यक्ति द्वारा संबंधित प्रतिष्ठान को यह कहकर नहीं किया गया कि एसी डा.राजीव अरोड़ा के आवास पर भेजा जा रहा है। इस बारे में प्रतिष्ठान संचालक ने चिकित्सक से बात कर पुष्टि कर ली।
धोखाधड़ी के दो पायदान पार करने के बाद अनजान व्यक्ति ने कम दाम पर एसी उपलब्ध कराने की बात कहकर 20 हजार रुपये गूगल पे करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। साइबर ठगी के लिए बिछाए गए जाल को समझते हुए चिकित्सक ने गूगल पे नहीं किया। साथ ही धोखाधड़ी की कोशिश से इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान संचालक को अवगत कराते हुए उनका एसी उन्हें वापस लौटा दिया। दोपहर के समय डा.राजीव अरोड़ा ने धोखाधड़ी की कोशिश की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस को वह नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनसे कॉल की गई और गूगल पे करने के लिए कहा गया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।