Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bijnor News: सात दिन से लापता युवक की लाश बरामद, तीन आरोपितों ने हत्या कर शव को नदी किनारे दबाया

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 11:50 AM (IST)

    Bijnor News In Hindi तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पैसे के लेनदेन में एक आरोपित से हुआ था विवाद। आरोपितों के पास से छुरी फावड़ा और मृतक की चप्पल बरामद कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शेखर अरविंद और ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया है जबकि नौबहार की तलाश की जा रही है।

    Hero Image
    युवक की हत्या कर शव को नदी किनारे दबाया

    बिजनौर, जागरण संवाददाता। सात दिन से लापता युवक की हत्या कर शव को खो नदी किनारे दबा दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनकी निशानेदही पर शव को गड्ढे से बरामद कर लिया है। एक आरोपित का पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। उसने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। एक आरोपित की तलाश की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ अगस्त से था लापता

    नगीना थाना क्षेत्र के गांव चमरावाला निवासी 23 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ बिरजू पुत्र धनपाल सिंह आठ अगस्त को लापता हो गया था। युवक के पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद शक के आधार पर चमरावाला गांव के रहने वाले शेखर पुत्र सुनील, अरविंद पुत्र बुद्धू व ब्रजेश पुत्र ठकरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में शेखर व अरविंद ने बताया कि उन्होंने ने भूपेंद्र की हत्या कर दी है। शव को खो नदी किनारे रेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया है।

    बहाने से बुलाकर मार डाला

    आरोपितों ने बताया कि आठ अगस्त की शाम को शेखर और अरविंद ने बहाने से भूपेंद्र खो नदी किनारे बुलाया। शेखर और अरविंद ने छुरी से गर्दन और फावड़े से सिर में वार कर हत्या कर दी। दस अगस्त की रात को शेखर व अरविंद ने ब्रजेश व नौबहार को साथ लिया। भूपेंद्र के शव नदी किनारे दबा दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शव को गड्ढे के अंदर से बरामद कर लिया है। एएसपी देहात रामअर्ज ने बताया कि दो आरोपितों ने हत्या की हैं, जबकि दो शव को छिपाने में शामिल रहे हैं। एक आरोपित की तलाश की जा रही है।

    छह महीने पहले किराए को लेकर हुई थी मारपीट

    भूपेंद्र व आरोपित शेखर पानीपत में एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। किराए के पैसे को लेकर दोनों में मारपीट हो गई थी। शेखर यह रंजिश दिल में रख रहा था। वहीं एक साल पहले भूपेंद्र के पिता व आरोपित ब्रजेश के पिता में विवाद हुआ था। सात अगस्त को भूपेंद्र व अरविंद में झगड़ा हो गया था। इसलिए शेखर व अरविंद ने उसकी हत्या की पटकथा रच दी।