Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bulandshahar: मौसी के घर की छत पर खेल रहा था साद, पतंग की छीना-झपटी में करंट की चपेट में आया, मौत

    Bulandshahar News बुलंदशहर के सिकंदराबाद में एक किशोर की पतंग लूटने की कोशिश में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। साद नामक यह लड़का अपनी मौसी के घर शिकारपुर गया था जहाँ छत पर पतंग छीनने के दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसे मेरठ और फिर दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

    By Ravindra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha Updated: Thu, 28 Aug 2025 04:10 PM (IST)
    Hero Image
    पतंग की छीना झपटी में करंट की चपेट में आकर किशोर ने गंवाई जान

    संवाद सहयोगी, जागरण, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)। सिकंदराबाद कस्बा निवासी किशोर अन्य बच्चों के साथ पतंग की छीना-झपटी के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई।

    मुहल्ला नई बस्ती चौधरीवाड़ा गली नंबर आठ निवासी पूर्व सभासद रिजवान ने बताया कि उनका 12 वर्षीय भतीजा साद पुत्र आरिफ मौसी के यहां कस्बा शिकारपुर गया था। वहां मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर की छत पर अन्य बच्चों से पतंग की छीना-झपटी के दौरान वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के खुले तारों की चपेट में आकर झुलस गया। उसे तत्काल वहां से बुलंदशहर के जिला अस्पताल लाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। स्वजन उसे मेरठ के जगदम्बा अस्पताल लेकर आए। वहां करीब तीन घंटे तक उपचार चला। इसके बाद स्वजन उसे दिल्ली के अर्बन अस्पताल लेकर गए। वहां 10 मिनट बाद ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि किशोर के पिता कस्बा स्थित अनाज मंडी में पल्लेदारी करते हैं। तीन भाई-बहनों में साद सबसे छोटा था। उसकी 17 वर्षीय बहन व 15 वर्षीय भाई है। स्वजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया, बुधवार सुबह शव को सिपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

    हादसे में घायल युवक की मौत

    ककोड़ (बुलंदशहर)। ककोड़ थाना क्षेत्र के झाझर गांव निवासी 36 वर्षीय उमर पुत्र नजर मोहम्मद अपने ट्रैक्टर से चाचा के पुत्र तरीकत का भूसे से भरा ट्रैक्टर ट्राली खेत से निकालने गया था। वहां ट्रैक्टर ट्राली खींचने के दौरान उमर दोनों ट्रैक्टर के बीच आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिये दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की दोपहर दो बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पीड़ित स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।