Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandauli news : AAP कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा, संजय स‍िंह पर लगाया आरोप

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 05:39 PM (IST)

    चंदौली ज‍िले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अपनी उपेक्षा का पार्टी के पदाध‍िकार‍ियों पर आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे द‍िया। कार्यकर्ताओं ने बताया क‍ि चंदौली ज‍िले के बाद अब पड़ोसी ज‍िलों के कार्यकर्ता भी जल्‍द ही पार्टी में उपेक्षा को लेकर इस्‍तीफा देंगे।

    Hero Image
    चंदौली में उपेक्षा आरोप लगा आप कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा।

    जागरण संवाददाता, चहनियां (चंदौली)। जि‍ले में प्रभुपुर गांव के चौराहा पर स्थित विद्यालय प्रांगण में बुधवार को जिला स्तरीय आप कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं द्वारा उनकी उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया। जिससे क्षुब्ध होकर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा अध्यक्ष काशी प्रांत को सौंप दिया। बताया क‍ि जल्‍द ही पड़ोसी ज‍िलों में भी इस्‍तीफा होगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान पार्टी से जुड़े वक्ताओं ने सभा में कहा कि उत्तर प्रदेश के सांसद प्रभारी संजय सिंह केवल कार्यकर्ता को भीड़ इकट्ठा करने के लिए ही प्रयोग करते हैं। भीड़ जुटाने के बाद उनकी कोई पूछ नहीं होती। सांसद को कार्यकर्ताओं के दुख- सुख से कोई सरोकार नहीं है। इकलौते नेता बनकर उत्तर प्रदेश की राजनीति वह कर रहे हैं। जब चाहे किसी को पद से हटा दें व जब चाहे मनोनीत कर दें। इसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं की श‍िकायतों और सुझाव पर कभी अमल नहीं क‍िया जाता था। 

    कार्यकर्ता केवल मिशन व विजन करेगा, ऊपर के नेता हुक्मरान चला रहे हैं। पार्टी अपने मिशन की अब भूल गया है। मनमाने रवैया से पार्टी के कार्यकर्ता वाराणसी से चंदौली तक इस्तीफा अभियान शुरू हो गया। आगे अन्य जिलों में इस्तीफा अभियान चलेगा। पार्टी कार्यकर्ता शीर्ष स्‍तर से पदाध‍ि‍कार‍ियों द्वारा उपेक्षा से लंबे समय से नाराज चल रहे थे, आरोप लगाया क‍ि न‍िचले स्‍तर पर कार्यकर्ताओं की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही थी। अब उनके सामने पार्टी की सदस्‍या से इस्‍तीफा देने के अलावा कोई अन्‍य व‍िकल्‍प नहीं है। 

    कार्यकर्ताओं ने द‍िया इस्‍तीफा

    इस्तीफा देने वाले पंकज सिंह, शैलेश सिंह, अतुल तिवारी, अरुण त्रिपाठी, बलवंत यादव, जगजीवन राम, शिवमूर्ति प्रसाद, खरपत राम, बबलू खरवार, कमलेश पाल, अभय कुमार तिवारी, राकेश यादव, लाल बहादुर यादव, चौथी सोनकर, बुद्धू सोनकर, शिवपूजन राम, बबलू यादव, शेरू यादव, उमेश, विकाश, जालिम राजभर, आशुतोष पांडेय, राजू जायसवाल, विकास यादव, रज्जब अली, अश्वनी पाठक, राजू पटेल, श्रीकांत राय, विद्यापति मिश्रा आदि थे।

    comedy show banner
    comedy show banner