Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंदौली में बोले प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय - "राहुल गांधी ने खोल दी भाजपा की पोल"

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 04:14 PM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का चंदौली में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने पीडीडीयू नगर के काली जी मंदिर में दर्शन किए। अजय राय ने भाजपा पर झूठ बोलकर सरकार बनाने का आरोप लगाया और राहुल गांधी की तारीफ की। वे बिहार में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में भाग लेने के लिए रवाना हुए।

    Hero Image
    राहुल गांधी ने खोल दी भाजपा की पोल : अजय राय

    जागरण संवाददाता, चंदौली। कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय का शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने पीडीडीयू नगर स्थित कालीजी मंदिर में दर्शन किया। मंदिर के पुजारी ने उन्हें चुनरी और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा की पोल खोल दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें गाजीपुर के सनबीम स्‍कूल में छात्र को चाकुओं से गोद डाला, अब सामने आ रहा है इस ग‍िरोह का कनेक्‍शन

    उन्होंने भाजपा पर झूठ की बुनियाद पर सरकार बनाने का आरोप लगाया। पीडीडीयू नगर से सैकड़ों वाहनों का काफिला बिहार के सासाराम में आयोजित वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए निकला। यह यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित की जा रही। अपने अल्प ठहराव के दौरान कहा कि आज का कार्यक्रम बिहार सरकार को प्रभावित करेगा।

    यह भी पढ़ें गाजीपुर के सनबीम स्कूल में छात्र की चाकू मारकर हत्या, तीन अन्‍य छात्र गंभीर रूप से घायल

    उन्‍होने कहा कि बिहार की जनता विस चुनाव में इंडिया गठबंधन का समर्थन करेगी। कार्यक्रम में दयाराम पटेल, अंतिस पटेल, शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता आदि उपस्थित थे। वहीं, जिला मुख्यालय पर भी कार्यकताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 13 सितंबर को आ सकते हैं सोवा रिग्पा मेडिकल कालेज और अस्पताल के लोकार्पण के लिए

    comedy show banner
    comedy show banner