पुलिस प्रेक्षक ने उप्र-बिहार सीमा का लिया जायजा
सैयदराजा (चंदौली) विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए उप्र- बिहार सीमा पर निगहबानी बढ़ा दी गई है।

जागरण संवाददाता सैयदराजा (चंदौली): विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए उप्र- बिहार सीमा पर निगहबानी बढ़ा दी गई है। रविवार को पुलिस प्रेक्षक ब्रिजपाल सिंह ने नौबतपुर में उप्र- बिहार सीमा क्षेत्र का भ्रमण किया। साथ ही सीमावर्ती पोलिग बूथों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोकतंत्र के महापर्व में किसी तरह खलल न पड़े, इसके लिए पुलिस महकमा तैयार है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उप्र- बिहार सीमा पर पुलिस फोर्स पूरी तरह मुस्तैद हैं। सीमावर्तीय इलाकों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। मतदान के दिन सीमा से लेकर बूथों तक चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जाएगी। सीमावर्ती क्षेत्र में लगे बैरियरों पर वाहनों की सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस प्रेक्षक ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत भी परखी।
आगामी 7 मार्च को विधानसभा के अंतिम चरण का मतदान होना है। जिसके लिए जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। पुलिस लगातार संवेदनशील बूथों पर नजर बनाए हुई है। वही बिहार सीमा से सटे गांव पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने प्रेक्षक से सीमा पर पुलिस बल को बढ़ाने के लिए आग्रह किया। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सीमा पर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है । वाहनों की लगातार सघन तलाशी ली जा रही है। क्षेत्र में किसी प्रकार की अराजकता ना फैले इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।