वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर डीडीयू मंडल में स्मरणोत्सव आयोजित
डीडीयू मंडल में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर स्मरणोत्सव आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति गीतों के माध्यम से वंदे मातरम् के महत्व को याद किया गया। वक्ताओं ने इसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन सभी के वंदे मातरम् गाने के साथ हुआ, जिसने देश की एकता का संदेश दिया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन परिसर, पूर्व मध्य रेल इंटर कॉलेज तथा मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण का सामुहिक गायन किया गया।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्काउट-गाइड बच्चों संग राष्ट्रगीत के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गान किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उज्जवल आनंद सहित मंडल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय समारोह का लाइव प्रसारण भी देखा गया।
यह आयोजन राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक विरासत को सम्मानित करने और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन परिसर, पूर्व मध्य रेल इंटर कॉलेज तथा मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण का सामुहिक गायन किया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।